फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP Party Preparation to win with independents in Gorakhpur

UP Panchayat Election 2021: गोरखपुर में बागी व निर्दलीयों को साधकर जिला पंचायतों में कमल खिलाने की तैयारी

Fri, 07 May 2021 05:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 May 2021 05:06 PM IST
सार

भाजपा ने कोर कमेटी ने मांगी जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के दावेदारी की सूची

विज्ञापन
BJP Party Preparation to win with independents in Gorakhpur
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में पंचायत अध्यक्ष व 147 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है। जिलाध्यक्ष, सांसद-विधायक व अन्य पदाधिकारियों की कोर कमेटी अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों की सूची तैयार कर रहे हैं। जल्द ही सूची क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह को दी जाएगी, फिर पार्टी आलाकमान की अनुमति से एक दावेदार का नाम घोषित किया जाएगा। यह प्रक्रिया चुनाव की तारीखों के एलान के साथ पूरी होगी। इससे पहले निर्दलीय व बागियों को साधा जा रहा है।

विज्ञापन


भाजपा गोरखपुर क्षेत्र से आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर मंडल के दस जिले जुड़े हैं। सब जगह जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हो चुका है। पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था लेकिन अपेक्षा के हिसाब से नतीजा नहीं आया। ज्यादातर जिलों में बहुमत नहीं मिला है। लिहाजा, पार्टी ने जीते, बागी व निर्दलीयों को साधकर अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की मुहिम छेड़ी है।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का दावा है कि गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की मजबूत दावेदारी है। अब तक 40 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन मिल चुका है। इसमें 25 भाजपा के जीते व बागी शामिल हैं। पार्टी की ओर से 15 और सदस्यों के समर्थन की बात कही गई है और समर्थन जुटाने की मुहिम भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी दमदारी से लड़ेगी भाजपा

सूत्रों का कहना है कि गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष की मजबूत दावेदारी साधना सिंह ने पेश की है। साधना एक-एक जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क कर रही हैं। सबको जीत की बधाई देने के साथ ही समर्थन की अपील भी कर रही हैं। देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया और मऊ जिला पंचायत में भी कमल खिलाने की तैयारी है। इसके लिए भाजपा के बागी व निर्दलीयों को साधा जा रहा है। इस मुहिम में पार्टी पदाधिकारी के साथ ही प्रभारी मंत्री, सांसद-विधायक व क्षेत्रीय पदाधिकारी भी लगे हैं।

गोरखपुर क्षेत्र में 147 विकास खंड हैं। इनके ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी होगा। भाजपा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन ब्लॉक प्रमुख का चुनाव दमदारी से लड़ने का एलान किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तमाम पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं।

इन सबके सहयोग से ब्लॉक प्रमुख बनाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारों की सूची जल्द ही कोर कमेटी उपलब्ध कराएगी। इसे पार्टी आलाकमान के पास भेजा जाएगा। आलाकमान की मंजूरी के बाद एक दावेदार का नाम तय किया जाएगा। गोरखपुर में 20 विकास खंड हैं। हर विकास खंड में भाजपा का ब्लॉक प्रमुख बने, इस रणनीति पर काम किया जा रहा है।

वार्ड नंबर जीते प्रत्याशी राजनीति दल (दावे के अनुसार)

01 पिपराइच प्रथम राम दयाल यादव बसपा
02 पिपराइच द्वितीय सुरेश पासवान भाजपा
03 पिपराइच तृतीय सुनील यादव सपा
04 पिपराइच एवं भटहट सुधा सिंह भाजपा
05 भटहट प्रथम अर्चिता सिंह निर्दलीय
06 भटहट द्वितीय रामजीत यादव सपा
07 भटहट तृतीय इंद्रजीत प्रसाद सपा (फ्री एंड फाइट)
08 भटहट एवं चरगांवा मनोज मिश्रा बसपा
09 चरगांवा प्रथम रामउग्रह चौहान भाजपा
10 चरगांवा द्वितीय अमरनाथ निर्दलीय
11 चरगांवा तृतीय संगीता पासवान सपा (फ्री एंड फाइट)
12 जंगल कौड़िया प्रथम दिलीप कुमार सिंह भाजपा (बागी)
13 जंगल कौड़िया द्वितीय पन्नेलाल यादव सपा
14 जंगल कौड़िया भरोहिया शीला देवी सपा (फ्री एंड फाइट)
15 भरोहिया प्रथम सरोज देवी भाजपा
16- कैंपियरगंज धर्मेंद्र यादव सपा
17 कैंपियरगंज प्रथम रेनू यादव सपा
18 कैंपियरगंज द्वितीय रेनू निषाद सपा
19 कैंपियरगंज तृतीय साधना सिंह भाजपा
20 कैंपियरगंज चतुर्थ रामपाल सिंह भाजपा
21 पाली प्रथम बलवंत निषाद सपा
22 पाली द्वितीय रामप्रताप बसपा
23 पाली एवं सहजनवां प्रेमलता यादव सपा
24 सहजनवां प्रथम संजय शुक्ला भाजपा
25 सहजनवां द्वितीय अभय कुमार निर्दलीय
26 सहजनवां तृतीय दिव्या गुप्ता भाजपा
27 पिपरौली प्रथम धीरज निषाद निषाद पार्टी
28 पिपरौली द्वितीय नीलम शाही निर्दलीय
29 पिपरौली तृतीय रामबुझारत पासी भाजपा
30 पिपरौली एवं खजनी संजय सिंह बसपा
31 खजनी प्रथम अजय कुमार उर्फ अजय बसपा
32 खजनी द्वितीय रजनी निर्दलीय
33 खजनी तृतीय रंजीता भाजपा (बागी)
34 खजनी एवं बेलघाट अंजना सिंह भाजपा (बागी)
35 बेलघाट प्रथम मिथलेश यादव निर्दलीय
36 बेलघाट द्वितीय किरन देवी बसपा
37 बेलघाट तृतीय उर्मिला देवी निर्दलीय
38 बेलघाट एवं उरूवा गौरी शंकर मिश्रा भाजपा
39 उरूवा प्रथम प्रभात कुमार सिंह निर्दलीय
40 उरूवा द्वितीय सीमा चन्द भाजपा
41 उरूवा तृतीय पूजा शाही भाजपा (बागी)
42 उरूवा एवं गोला अवधनरायन यादव सपा
43 गोला प्रथम डॉ जयप्रकाश भारती भाजपा (बागी)
44-गोला द्वितीय लालचन्द सोनकर भाजपा
45 बड़हलगंज प्रथम देवशरण निर्दलीय
46 बड़हलगंज द्वितीय आलोक कुमार गुप्ता सपा
47 बड़हलगंज तृतीय जितेंद्र यादव सपा
48 बड़हलगंज एवं गगहा दुर्गेश यादव सपा (फ्री एंड फाइट)
49 गगहा प्रथम माया शंकर शुक्ल भाजपा
50गगहा द्वितीय- जवाहर लाल सपा
51 गगहा तृतीय प्रभुनाथ निर्दलीय
52 गगहा एवं बांसगांव पिंकी देवी सपा
53बांसगांव प्रथम शिवपरसन निर्दलीय
54 बांसगांव द्वितीय अरविन्द राय निर्दलीय
55बांसगांव एवं कौड़ीराम रुक्मणि भीम आर्मी
56-कौडीराम प्रथम मनोज कुमार शुक्ला भाजपा
57 कौडीराम द्वितीय रामभजन निर्दलीय
58 कौड़ीराम तृतीय विशाल ध्वज सिंह भाजपा
59 कौड़ीराम एवं ब्रम्हपुर सावित्री यादव भाजपा (बागी)
60 ब्रम्हपुर प्रथम रवि प्रताप निषाद निर्दलीय
61 ब्रम्हपुर द्वितीय कोदई साहनी निर्दलीय
62 ब्रम्हपुर तृतीय सरिता पासवान भाजपा
63 ब्रम्हपुर एवं खोराबार सुनील कुमार गुप्ता भाजपा
64 खोराबार प्रथम - उर्मिला देवी सपा (फ्री एंड फाइट)
65 खोराबार द्वितीय कुसुम देवी सपा (फ्री एंड फाइट)
66 सरदारनगर प्रथम पिंकी जायसवाल भाजपा
67 सरदारनगर द्वितीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता निर्दलीय
68 सरदारनगर तृतीय मंजू देवी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed