फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bjp parshad chandrashekhar

चुनाव के शपथ पत्र में झूठी सूचना देने पर भाजपा पार्षद चंद्रशेखर पर एफआईआर

Sun, 13 Sep 2020 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
bjp parshad chandrashekhar
चुनाव के शपथ पत्र में झूठी सूचना देने पर भाजपा पार्षद चंद्रशेखर पर एफआईआर
विज्ञापन

गोरखपुर। चुनाव के दौरान शपथ पत्र में खुद पर दर्ज मुकदमों का जिक्र न करने के मामले में भाजपा पार्षद चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। चंद्रशेखर सिंह पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 34 शाहपुर से भाजपा पार्षद चंद्रशेखर सिंह ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में नामांकन के दौरान शपथ पत्र दिया था। आरोप है कि पार्षद ने शपथ पत्र में उनके ऊपर दर्ज मुकदमों का जिक्र नहीं किया था। शिकायत पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जग नारायन ने जांच की तो आरोप सही मिला। छानबीन में पता चला कि चंद्रशेखर सिंह पर शाहपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसकी जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को दी। उनके निर्देश पर विधिक राय लेकर मुकदमा दर्ज करने के लिए 26 अगस्त को कैंट थाने में तहरीर दी थी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के आदेश पर कैंट पुलिस ने शुक्रवार की रात में चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ मिथ्या तथ्य देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कैंट सुमित शुक्ल ने बताया कि सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आयोग में एक शिकायत की गई थी। जिसके बाद जांच कराई गई तो कई मुकदमों का जिक्र नहीं करना पाया गया। इसी आधार पर केस दर्ज कराया गया है।
- जग नारायण मौर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed