फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP National President Nadda and CM Yogi will come to Gorakhpur today

UP News: आज गोरखपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Wed, 20 Dec 2023 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Dec 2023 10:12 AM IST
सार

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बस्ती के लिए रवाना होंगे। बस्ती से गोरखपुर एनेक्सी भवन लौटेंगे और यहां दोपहर दो बजे से संगठनात्मक बैठक करेंगे।

विज्ञापन
BJP National President Nadda and CM Yogi will come to Gorakhpur today
जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर आ रहे हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बस्ती जाएंगे और वहां सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होंगे। बस्ती से गोरखपुर लौटकर एनेक्सी भवन में पार्टी की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सीएम के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव के पहले यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से बस्ती के लिए रवाना होंगे। बस्ती से गोरखपुर एनेक्सी भवन लौटेंगे और यहां दोपहर दो बजे से संगठनात्मक बैठक करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रमुख शामिल होंगे। माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष लोकसभा चुनाव की तैयारियां परखेंगे और कुछ अहम निर्देश दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed