फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP National President JP Nadda press conference in Gorakhpur For UP Election 2022

UP Election 2022: अखिलेश यादव पर जमकर बरसे जेपी नड्डा, बोले- सपा आतंकवाद की पोषक

Wed, 23 Feb 2022 02:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Feb 2022 02:44 PM IST
सार

गोरखपुर-बस्ती मंडल में छठवें चरण के चुनाव (तीन मार्च) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दम लगाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवरिया जिले के रूद्रपुर में जनता को संबोधित किया था।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda press conference in Gorakhpur For UP Election 2022
गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : iStock

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पनाह देने और आंतकी के पिता को घर बुलाने, खाना खिलाने वाले अखिलेश यूपी की जनता को जवाब दें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद और लखनऊ कचहरी में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों के केस को विद-ड्रा करने को सामाजिक सद्भाव बताया था। वे बताएं कि ये कैसा सामाजिक सद्भाव है। वे हाईकोर्ट का धन्यवाद देते हैं, जिसने इसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

सपा पर जमकर बरसे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चौथे चरण के मतदान के दिन पांचवें और छठें चरण के प्रचार के लिए निकलने के पहले गोरखपुर के भाजपा मीडिया सेंटर में मीडिया के सामने मुखातिब हुए। वे सपा पर पूरी तरह से हमलावर दिखे। उन्होंने आतंकवाद को पनाह देने के मुद्दे पर अखिलेश की सपा सरकार को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा आतंकवाद की पोषक है। उन्होंने कहा कि जहां तक सुरक्षा का सवाल है अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


याद दिलाया गोरखपुर सीरियल ब्लॉस्ट

जेपी नड्डा ने कहा कि गोलघर गोरखपुर में 22 मई 2007 को सीरियल ब्लास्ट हुए थे। इसके बाद 23 नवंबर 2007 को अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी में कचहरी ब्लास्ट हुए थे। इंडियन मुजाहिद्दीन, हरकत उल जिहाद और हरकतउल मुजाहिद्दीन संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इसमें दो लोग पकड़े गए थे। 26 अप्रैल को इन सारे केस को अखिलेश ने विद-ड्रा किया और इसे सामाजिक सद्भाव बताया। ये कैसा सामाजिक सद्भाव है। हाईकोर्ट ने इसे रोक दिया। आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा हुई।


 

आंतकी घटनाओं का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2007 और 1 जनवरी 2008 की सुबह सीआरपीएफ के कैंप पर अटैक हुआ। सात परिवार की माताएं और बहने विधवा और परिवार अनाथ हो गए। यूपी एसटीएफ ने बिहार के रहने वाले शहाबुद्दीन को पकड़ा। अखिलेश ने उनको भी माफी दी। इसे भी हाईकोर्ट ने रोका। अखिलेश इसका जवाब दें। अखिलेश के माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। जिन लोगों ने संविधान की शपथ लेकर आतंकवादियों की रक्षा की। इसका वे जवाब दें। अहमदाबाद में 70 मिनट में 6 ब्लास्ट हुए। यूपी के मोहम्मद सैफ जिसे फांसी हुई, उसके पिता अखिलेश के साथ क्यों दिखते हैं। आतंकवादी उन्हें इतने प्रिय क्यों हैं।

यूपी का विकास योगी के नेतृत्व में 5 साल में खूब हुआ है। भाजपा की सरकार ने यूपी में जो विकास के कार्य किये हैं, यूपी की जनता ने एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बनाया है। धारा 370 को कश्मीर से समाप्त किया। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। तीन तलाक के दंश और अभिशाप से आजाद कराया। इस्लामिक देशों में भी तीन तलाक नहीं था। लेकिन हमारा देश 13वीं शताब्दी से लेकर चल रहा था। जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना में 50 लाख से ज्यादा मकान बन चुके हैं।

अखिलेश ने नहीं दी थी एम्स के लिए जमीन

जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार एक करोड़ 60 लाख मकान 48 हजार करोड़ से बनेंगे। 18 हजार गांव को बिजली से जोड़ दिया। 2.5 करोड़ लोगों को बिजली सौभाग्य योजना के तहत पहुंची है। राशन मोदी-योगी जी की डबल इंजन की सरकार ने दिया है। इज्जतघर बने हैं, अटल मेडिकल विश्वविद्यालय बन चुका है। यहां पर एम्स खोलने की बात कही थी। अखिलेश ने विधायकों के दबाव में जमीन नहीं दी। खाद कारखाना चालू हो गया है। ये इस बात को बताता है कि डबल इंजन की सरकार का क्या फर्क पड़ता है।

गिनाईं भाजपा की उपलब्धियां

जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में 15 और अब 59 मेडिकल कालेज यूपी में हैं। निःशुल्क वैक्सीनेशन ने देश को बचाया है। अखिलेश ने यूपी की जनता के साथ मजाक किया है। ये मानवता के साथ मजाक है। मोदी टीका और योगी टीका बताकर यूपी की जनता को गुमराह किया। उनके परिवार में भी सबने लगवाया है कि नहीं. उन पर चार्ज लगाता हूं। वे आएं तो पूछिये, 175 करोड़ वैक्सीनेशन लग चुका है। इसमें यूपी नंबर एक पर है। 3 करोड़ 80 लाख लोगों के घर जल पहुंचेगा। 80 लाख घर बनेंगे।

दिव्यांग कार्यकर्ता के छूए पैर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मीडिया से रूबरू होने पहुंचे थे, जैसे ही अंदर पहुंचे एक दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता ने उनका पैर छूना चाहा उन्होंने तत्काल झुककर कई बार उस विकलांग कार्यकर्ता का पैर छुवा, और कहा, कि ये क्या कर रहे हो और उसे स्नेह देते हुए आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed