{"_id":"6582d4372b774f1f7f096329","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-gave-mantra-regarding-2024-elections-in-gorakhpur-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में बोले जेपी नड्डा, भाजपा के सुशासन और पूर्व की सरकारों के कुशासन को जनता के बीच ले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में बोले जेपी नड्डा, भाजपा के सुशासन और पूर्व की सरकारों के कुशासन को जनता के बीच ले जाएं
Wed, 20 Dec 2023 06:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Dec 2023 06:00 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सांसद नेता रवि किशन के साथ विकासशील भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में नया गोरखपुर नया आकार ले रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी और जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर एनेक्सी भवन में 2024 चुनाव को लेकर मंत्र दिया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने क्षेत्र के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की जीत के लिए मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत का माहौल 2024 तक बनाएं रखें। भाजपा के सुशासन और पूर्व की सरकारों के कुशासन को जनता के बीच ले जाएं। जन-जन तक विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंच रही है। इस लक्ष्य लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा सांसद नेता रवि किशन के साथ विकासशील भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में नया गोरखपुर नया आकार ले रहा है। बिना भेदभाव के सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीबों को अपना आवास मिल रहा है।
कहा कि यूपी में विकास तेज गति से हो रहा है और गरीबों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं।
बस्ती में राहुल गांधी पर साधा निशाना
बता दें कि इससे पहले उन्होंने बस्ती जिले में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को संसद में चर्चा और बहस करने के लिए भेजते हैं। लेकिन कल कुछ लोगों ने संसद में बहस करने के बजाय जोकर का काम किया और उपराष्ट्रपति की नकल की। इस दौरान एक सांसद उप राष्ट्रपति की नकल कर रहे थे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसका वीडियो बना रहे थे। जिस कांग्रेस के बारे में कहा जाता है कि उसका इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है, उस कांग्रेस के नेता किसान के बेटे, जाट के बेटे और ओबीसी प्रतिनिधि का अपमान कर रहे हैं।

#WATCH गोरखपुर (यूपी): सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी नेता रवि किशन के साथ विकासशील भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। pic.twitter.com/pSvgNLwQU3विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2023