{"_id":"5f868c478ebc3e9bf228ca87","slug":"bjp-mp-ravi-kishan-said-agriculture-law-is-beneficial-for-farmers-during-peasant-conference-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद रवि किशन बोले- हाथरस कांड पर राजनीति कर रहा विपक्ष, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद रवि किशन बोले- हाथरस कांड पर राजनीति कर रहा विपक्ष, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
Wed, 14 Oct 2020 10:57 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सांसद रवि किशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने कृषि के क्षेत्र में काफी सराहनीय काम किया है। नया कृषि बिल पास होने से किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य भुगतान मिल सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने ये बातें भटहट से सटे महराजगंज जिले के बीज एवं प्रमाणित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह के गांव राजपुर में आयोजित किसान गोष्ठी में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है तो हाथरस कांड पर राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री देश के प्रति समर्पण भावना से काम कर रहे हैं, चाहे वह चीन की बात हो या फिर किसानों का मुद्दा हो।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कृषि कानून को लेकर कांग्रेस राजनीति करने के लिए किसानों को भ्रमित करना चाह रही है। इस बात को किसान भी जान चुके हैं। गोष्ठी को श्यामदेउरवा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने भी संबोधित किया। जिला पंचायत सदस्य राम भोग सिंह, संजय सिंह, जीतन सिंह आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
इसके पूर्व गांव में ही धारावाहिक की शूटिंग की गई जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई थी।