{"_id":"5f285aeb8eb96e7d3175da5c","slug":"bjp-mp-pankaj-chaudhary-of-maharajganj-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज के बीजेपी सांसद पंकज चौधरी कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज के बीजेपी सांसद पंकज चौधरी कोरोना पॉजिटिव, फेसबुक पोस्ट कर दी जानकारी
Tue, 04 Aug 2020 12:13 AM IST
vivek shukla
संवाद एजेंसी, महराजगंज
संवाद एजेंसी, महराजगंज
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को महराजगंज के बीजेपी सांसद पंकज चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने वेरिफाइड फेसबुक हेंडल से पोस्ट कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
सांसद ने अपने संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन रहने के साथ ही कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। बता दें कि जिले में सोमवार को सीएचसी धानी के एक चिकित्सक, 11 एसबीआई कर्मियों समेत 25 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं स्वस्थ होने के बाद 12 को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में कोरोना के अब तक 865 केस मिले हैं। इसमें से 411 एक्टिव केस हैं। 446 स्वस्थ हो चुके हैं। आठ की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन
यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। संक्रमितों में मदरहना का एक, सीएचसी धानी का एक, मटकोपा के पांच, सिसवा का एक, भारतीय स्टेट बैंक के 11, पिपरदेउरा का एक, पनियरा का एक, करहिया का एक, परसबेनी के दो, फरेंदा का एक शख्स है।