{"_id":"61fb7afff7d9ff2f8b23a464","slug":"bjp-mp-kamlesh-paswan-taunted-on-rahul-gandhi-in-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार-पलटवार: सांसद कमलेश पासवान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले- मुझे भाजपा पर गर्व है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार-पलटवार: सांसद कमलेश पासवान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बोले- मुझे भाजपा पर गर्व है
Thu, 03 Feb 2022 12:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:20 PM IST
सार
कमलेश पासवान ने भाजपा पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि जिस पार्टी में हूं, मेरी पार्टी ने मुझे तीन बार सांसद बनाया, मेरी पहचान है, दो बार विधायक रहा हूं, तीन बार का सांसद हूं, इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा सांसद कमलेश पासवान और राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा। इस दौरान यूपी के बांसगांव से भाजपा सांसद कमलेश पासवान की दलितों की आवाज उठाने को लेकर तारीफ की, लेकिन यह कहकर तंज भी कसा कि वह गलत पार्टी में हैं। इस बात को लेकर सांसद कमलेश ने राहुल गांधी पर पलटवार कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कहा कि आज मैंने देखा कि मेरे दलित सहयोगी बोले, पासवान (कमलेश पासवान) जी, मैंने उन्हें देखा। वह दलितों का इतिहास जानते हैं। वह जानते हैं कि दलितों को 3 हजार साल तक किसने दबाया। वह संकोच के साथ बोल रहे हैं। मुझे उनपर गर्व है। उन्होंने मुझसे कहा कि उनके दिल में क्या है। मुझे इस व्यक्ति पर गर्व है। लेकिन वह गलत पार्टी में हैं।'
विज्ञापन
राहुल गांधी का भाषण खत्म होते ही कमलेश पासवान खड़े हुए और राहुल गांधी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल भाई ने अपने भाषण में मेरा नाम लिया, दलित कहकर मुझे कहा कि मैं गलत पार्टी में हूं। मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि आपकी दादी-पिता और कांग्रेस की नीति रही है, हमारे समाज में फूट डालो राज करो। पूरे देश की जनता समझ गई है, इसलिए यह हाल हो गया है कि मेरे जैसे एक छोटे से सांसद कहां बांसगांव कहां राहुल गांधी कमलेश पासवान की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमलेश पासवान ने भाजपा पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि जिस पार्टी में हूं, मेरी पार्टी ने मुझे तीन बार सांसद बनाया, मेरी पहचान है, दो बार विधायक रहा हूं, तीन बार का सांसद हूं, इससे ज्यादा मुझे क्या चाहिए।
इन्होंने कहा कि मेरे पिता जी मारे गए हैं, मेरे भी पिताजी रैली में मारे गए हैं, मैं भी जानता हूं इस दर्द को, इस देश को और क्षेत्र की सभी चीजों की। मैं हैसियत नहीं कहूंगा लेकिन इनके बस की बात नहीं है कि कमलेश पासवान को अपनी पार्टी में लाकर मुझे खुश कर सकें।