फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MLC post stirs up political activity

Gorakhpur News: भाजपा एमएलसी के पोस्ट से बढ़ी सियासी सरगर्मी

Tue, 20 Oct 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
BJP MLC post stirs up political activity
वायरल फोटो। स्रोत-सोशल मीडिया
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के ठीक पहले भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को शिक्षकों के नाम खुला पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पत्र से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। एमएलसी ने पत्र में लिखा है कि न्याय के खिलाफ हमारे संघर्ष को अपमानित किया गया।
विज्ञापन

एमएलसी देवेंद्र सिंह की यह चिट्ठी हाथ से लिखी हुई है। इस संबंध में एमएलसी ने अपने अपमान का जिक्र करते हुए इस चिट्ठी को खुद का लिखा हुआ बताया है। जब उनसे पूछा गया कि उनका अपमान किसने किया तो उन्होंने कहा कि यह सबको पता है। हालांकि अपमान पर साफतौर पर बोलने से वह बचते रहे। कहा कि मैंने पत्र लिखकर अपनी बात कही है। शिक्षक समुदाय समझदार हैं वह खुद निर्णय ले लेगा।
विज्ञापन

उन्होंने 23 अक्तूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव में अन्याय और अपमान के खिलाफ वोट देने की अपील की है। हालांकि देवेंद्र प्रताप सिंह ने पत्र में किसी उम्मीदवार या पार्टी का नाम नहीं लिखा है। लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी के इस बयान को 12 अक्तूबर को महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित शिक्षक संवाद सम्मेलन से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री के आने के पहले एमएलसी को मंच पर चढ़ने से रोक दिया गया था। इसे लेकर एमएलसी और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के बीच तीखी बहस हो गई थी।
------------
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एमएलसी का पत्र वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। सपा समर्थक इसे पार्टी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के पक्ष में बता रहे हैं। वहीं, भाजपा पदाधिकारी पत्र से चुनाव पर असर पड़ने की संभावना को खारिज कर रहे हैं। हाल में ही सपा में जाने की एलान कर चुके बेतियाहाता से भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने बुधवार शाम को एमएलसी देवेंद्र सिंह से मुलाकात की और इसके बाद पत्र के साथ एमएलसी के साथ फोटो भी फेसबुक वॉल पर पोस्ट की है। लिखा है, एमएलसी चुनाव में मतदान को लेकर भावनात्मक अपील के लिए आभार।
कोट

पार्टी का मामला, शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगी

भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के निर्देशानुसार अपना प्रचार कर रहा हूं। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के पत्र के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। यह पार्टी का मामला है। शीर्ष नेतृत्व इसका संज्ञान लेकर उचित निर्णय लेगा।


-ध्रुव त्रिपाठी, एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी
कोट

पार्टी नेतृत्व पूछेगा तो अवगत कराऊंगा

शिक्षक संवाद सम्मेलन में विधायक, एमएलसी के लिए नीचे बैठने की व्यवस्था की गई थी। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को इससे अवगत कराया गया था। उनके द्वारा लिखे गए पत्र के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। पार्टी नेतृत्व से अगर पूछा जाता है तो सारी बातों से अवगत कराया जाएगा।

-विनोद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed