{"_id":"5e2004a78ebc3e4b000f3d87","slug":"bjp-mla-vipin-singh-case-online-complaint-registers-in-case-of-beating-of-neighbor-s-driver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक प्रकरण: पिटाई को लेकर वायरल वीडियो मामले में प्रार्थना पत्र रजिस्टर्ड, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक प्रकरण: पिटाई को लेकर वायरल वीडियो मामले में प्रार्थना पत्र रजिस्टर्ड, जांच शुरू
Thu, 16 Jan 2020 12:07 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक विपिन सिंह द्वारा पड़ोसी के चालक की पिटाई प्रकरण में ऑनलाइन शिकायत को रजिस्टर कर लिया गया है। कैंट पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने विधायक के पड़ोसी रिटायर्ड कस्टम सुपरिटेंडेंट एनडी सिंह का बयान लिया और उनके घर से सीसी फुटेज को हासिल किया है। मंगलवार को विधायक द्वारा पड़ोसी के चालक धीरू की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था और इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की गई थी।
जानकारी के मुताबिक एनडी सिंह मंगलवार को कैंट थाने में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, लेकिन इंस्पेक्टर की वीआईपी ड्यूटी होने की वजह से प्रार्थना पत्र नहीं रिसीव किया गया। फिर उन्होंने मुख्यमंत्री, एसएसपी, सीओ कैंट की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। अब प्रार्थना पत्र को रजिस्टर कर लिया गया है। इसकी जानकारी एनडी सिंह को मेल के जरिए दी गई है।
कैंट पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। सीसी फुटेज को लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में विधायक विपिन सिंह का बुधवार को भी पक्ष नहीं मिल सका। गोरखनाथ मंदिर में विधायक से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन विधायक ने इस बाबत कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। बावजूद इसके जब भी वे अपना पक्ष देंगे, उसे प्रकाशित किया जाएगा।

यह है मामला
एनडी सिंह के मुताबिक घटना पांच जनवरी की है। उनके चालक धीरू सिंह घर के सामने नाली के टूटे स्लैब को बनवा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे विधायक अपनी गाड़ी से आए और अचानक रुक गए। फिर चालक धीरू सिंह को बुलाया और थप्पड़ मारने लगे। मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। चालक ने मारपीट की वजह जाननी चाही तो विधायक ने कहा कि अपने मालिक से कह देना कायदे से रहें मोहल्ले में। इसके बाद गाली देते हुए चले गए। एनडी सिंह के मुताबिक घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। आने पर विधायक से कारण पूछा तो वह (विधायक) और उनके अज्ञात चार-पांच साथियों ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था।
उड़ती रहीं अफवाहें कि मुख्यमंत्री विधायक से नहीं मिले
बुधवार को सोशल मीडिया पर कुछ खबरें चलती रहीं कि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने बुधवार को खिचड़ी मेले के दौरान विधायक विपिन सिंह से दूरी बनाए रखी। पड़ताल में यह तथ्य पूरी तरह से गलत पाए गए। विधायक ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए, खिचड़ी चढ़ाई और मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात भी की।