{"_id":"5f993a7a24edec56385efce7","slug":"bjp-mla-suresh-tiwari-comment-on-cm-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रास्ते की फरियाद पर फट पड़े भाजपा विधायक, बिना प्रसंग सीएम योगी के लिए कह डाले अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते की फरियाद पर फट पड़े भाजपा विधायक, बिना प्रसंग सीएम योगी के लिए कह डाले अपशब्द
Wed, 28 Oct 2020 03:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेश तिवारी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में रास्ते की समस्या को लेकर शेरवा बभनौली निवासी विजय तिवारी नामक एक शख्स ने बरहज से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी को फोन क्या किया, वो आपे से बाहर हो गए। उन्होंने समस्या से निजात दिलाने की बजाय, मुख्यमंत्री योगी को अपशब्द कह डाले।
विज्ञापन
इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। उधर हियुवा के कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा की है।
विज्ञापन
ऑडियो को सुनें तो फरियादी ने विधायक को अपना नाम बताकर ज्योंही कहा कि हमारा रास्ता रुका हुआ है, विधायक एकदम से भड़क उठे, तो मैं क्या करूं? फरियादी ने कहा कि समस्या सुन तो सकते हैं न, इतना सुनते ही विधायक इस कदर नाराज हुए कि बिना प्रसंग के मुख्यमंत्री को ही अपशब्द कहने लगे।
विज्ञापन
फरियादी ने कहा कि डीएम, एसडीएम ने आदेश किया है। मंदिर और खाद गड्ढा की जमीन है, जिसमें रास्ता नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मंदिर और खाद गड्ढे की जमीन से रास्ता कैसे मिलेगा, तो फरियादी ने कहा कि भवन बन सकता है, रास्ता निकल सकता है, तो जनता के लिए रास्ता भी तो मिल सकता है। इस पर विधायक दो टूक बोले, नहीं मिलेगा। जिसने ऑर्डर किया है, उससे मिलो।
पहले भी रहे हैं चर्चा में
उधर सीएम के प्रति अपशब्द कहने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने ऐतराज जताया है। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा है कि एक विधायक को इस तरह की बातें शोभा नहीं देतीं। हियुवा इसकी निंदा करती है।
इस मामले में विधायक का पक्ष जानने की कोशिश की गई। उनका फोन बंद मिला, उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। जब भी उनका पक्ष प्राप्त होगा, प्रकाशित किया जाएगा।
बरहज विधायक बोलचाल एवं गाली देने को लेकर शुरू से ही चर्चा में रहे हैं। भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने अपनी समस्या को लेकर उन्हें फोन किया तो उन्होंने एक मिनट में 50 गालियां दीं। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान बरहज नगरपालिका में उन्होंने एक वर्ग विशेष के लोगों से सब्जियां नहीं खरीदने की बात कही तो मामले ने तूल पकड़ लिया। पार्टी को उनसे स्पष्टीकरण मांगना पड़ा था। यह सिर्फ बानगी भर है। इसके अलावा भी कई भाजपा कार्यकर्ताओं को अपशब्द कहने के आरोप उन पर लग चुके हैं।