UP News: छलका भाजपा विधायकों व नेताओं का दर्द, बोले-थाने पर नहीं होती सुनवाई
विकास कार्यों की समीक्षा करने आए प्रभारी मंत्री ने रविवार देर शाम सर्किट हाउस में भाजपा नेता व विधायकों के साथ बैठक की। मंत्री ने जैसे ही पूछा कि क्या समस्याएं हैं, वैसे की गुस्सा फूट पड़ा। सबसे ज्यादा नाराजगी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रही। एक विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति थानेदारों का व्यवहार ठीक नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के वित्त मंत्री और गोरखपुर के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के सामने रविवार को भाजपा नेता व विधायकों का दर्द छलक गया। कुछ नेता और विधायकों ने साफ कहा कि थाने पर सुनवाई नहीं हो रही है। इसका संदेश गलत जा रहा है। कार्यकर्ताओं की सामान्य समस्याओं का निपटारा भी नहीं हो पा रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विकास कार्यों की समीक्षा करने आए प्रभारी मंत्री ने रविवार देर शाम सर्किट हाउस में भाजपा नेता व विधायकों के साथ बैठक की। मंत्री ने जैसे ही पूछा कि क्या समस्याएं हैं, वैसे की गुस्सा फूट पड़ा। सबसे ज्यादा नाराजगी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रही। एक विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति थानेदारों का व्यवहार ठीक नहीं है। कार्यकर्ताओं की सामान्य पैरवी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस शिकायत का समर्थन पार्टी पदाधिकारी व कुछ अन्य विधायकों ने भी किया।
इसी बीच एक विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप से घरों तक पानी पहुंचाने का काम ठीक से नहीं कराया जा रहा है। ओवरहेड टैंक बनाकर छोड़ दिए गए। पाइप डालने और घर-घर कनेक्शन देने का काम काफी पीछे है। एक विधायक ने शहर की सड़कों को खोदकर छोड़ने का मामला उठाया।
विधायक ने कहा कि सीवर लाइन पड़ रही है। कार्यदायी संस्था जगह-जगह सड़कों को खोदकर छोड़ दे रही है। इसका खामियाजा शहर के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। सड़कें टूटी पड़ी हैं। बारिश में कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
बैठक में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, प्रदीप शुक्ला, राजेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जलभराव कम हुआ, और बेहतर सफाई की जरूरत
प्रभारी मंत्री की बैठक में जलभराव का मामला भी उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस बार जलभराव की समस्या नहीं है। नगर निगम व जीडीए ने अच्छा काम किया है। नाले व नालियों की सफाई ढंग से कराई गई है। शहर की सफाई व्यवस्था भी सुधरी है, लेकिन और काम करने की जरूरत है। अब भी गली व मोहल्लों में कूड़ा डंप रहता है। रामगढ़ताल परियोजना के कामकाज पर नेता व विधायकों ने संतुष्टि जताई। सबने कहा कि परियोजना का काम मुख्यमंत्री की देखरेख में चल रहा है। ऐतिहासिक काम हो रहे हैं।
विकास के मुरीद हुए प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री ने गोरखपुर के विकास की तारीफ की और कहा कि गोरखपुर-एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक आए हैं। बदलाव साफ दिखा। सड़कें बहुत अच्छी हैं। सिक्स लेन व फोरलेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। जिला स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।