{"_id":"650759b6671a3accf3061826","slug":"bjp-leaders-reach-temples-on-pms-birthday-to-offer-prayers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-308686-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीएम के जन्मदिन पर मंदिरों में पहुंचे भाजपा नेता, की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीएम के जन्मदिन पर मंदिरों में पहुंचे भाजपा नेता, की पूजा-अर्चना
Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
-प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान और स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता और जनप्रतिनिधियों ने सुबह मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही उनके लंबे उम्र की कामना की। उसके बाद भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान और स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की।
भाजपा नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवारा के रूप में मना रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने जंगल सिकरी शक्ति केंद्र अंतर्गत बानपोखर मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और दर्शन पूजन एवं हवन किया। इस मौके पर राहुल श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय, होशिला सिह, ध्रुव श्रीवास्तव, अमरेश यादव, खोराबार मण्डल के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सदर सांसद रविकिशन शुक्ला ने कूड़ाघाट स्थित महादेव झारखंडी मंदिर में पूजा की। इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, पार्षद रणंजय सिंह जुगनू, मंडल अध्यक्ष अष्टभुजा श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।