{"_id":"6015269d3c4e1a1c591d3114","slug":"bjp-leader-rishi-mohan-verma-new-deputy-chairman-of-gorakhpur-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाजपा के ऋषि मोहन वर्मा बने नगर निगम के नए उपसभापति, पहले से पक्की थी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भाजपा के ऋषि मोहन वर्मा बने नगर निगम के नए उपसभापति, पहले से पक्की थी जीत
Sat, 30 Jan 2021 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
ऋषि मोहन वर्मा उपसभापति चुने गए।
- फोटो : अमर उजाला।
भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के उप नेता एवं हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक ऋषि मोहन वर्मा गोरखपुर नगर निगम के नए उप सभापति चुने गए। हाथ उठाकर हुए इस चुनाव में बहुमत के आधार पर ऋषि मोहन वर्मा विजयी घोषित किए गए। उनके नाम का प्रस्ताव भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य आनंद वर्धन सिंह ने रखा था।
विज्ञापन
ऋषि मोहन वर्मा का कार्यकाल दो साल का होगा। इस लिहाज से नगर निगम बोर्ड के वर्तमान कार्यकाल के समाप्त होने तक ऋषि मोहन वर्मा नगर निगम के उपसभापति बने रहेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को नगर निगम के उपसभापति पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। समाजवादी पार्टी ने शकुन मिश्रा को उपसभापति पद का प्रत्याशी बनाया था और भाजपा समेत सभी अन्य कार्यकारिणी सदस्यों से शकुन मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम पहली महिला उपसभापति बनाने का आह्वान भी किया था। इसके पक्ष में कई महिला पार्षदों ने पोस्टर लेकर शनिवार को कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से इस संबंध में निवेदन भी किया था। वहीं कार्यकारिणी के हुए चुनाव में ऋषि मोहन वर्मा नगर निगम के नए उपसभापति चुन लिए गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेयर सीताराम जायसवाल ने शुक्रवार को कहा था कि नए उपसभापति के चुनाव में भाजपा का उपसभापति बनना तय है। कहा था कि सपा के चार वोट को छोड़कर सभी शेष आठ सदस्यों का भाजपा को समर्थन है।