{"_id":"606b15f01b42693d6e5daf25","slug":"bjp-leader-murder-case-feared-killed-in-land-related-rivalry-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड: जमीन संबंधी रंजिश में भाजपा नेता की हत्या की आशंका, शूटर की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड: जमीन संबंधी रंजिश में भाजपा नेता की हत्या की आशंका, शूटर की तलाश जारी
Mon, 05 Apr 2021 07:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:21 PM IST
सार
- पुलिस की जांच में नामजद आरोपी की अब तक नहीं मिली भूमिका
- शूटर की तलाश में गैर प्रदेश टीम रवाना, एसटीएफ को भी पर्दाफाश के लिए लगाया गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने के बेहद करीब पुलिस पहुंच गई है। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि बृजेश सिंह की हत्या जमीन संबंधी रंजिश में की गई है, लेकिन नामजद आरोपी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
यही वजह है कि पुलिस ने उनको पकड़ तो लिया, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी दिखाकर जेल नहीं भेजा है। असल मुल्जिम की पहचान कर पुलिस टीम ने लोकेशन भी हासिल कर ली है। पुलिस की एक टीम गैर प्रदेश रवाना हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस इस घटना का सही पर्दाफाश कर लेगी। उधर, एसटीएफ को भी पर्दाफाश के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
हत्या के कुछ समय पहले ही सीसीटीवी कैमरे के बंद करने के पीछे कोई साजिश नहीं है। आमतौर पर बृजेश सिंह अक्सर उन कैमरों को बंद करा दिया करते थे। वहां से पुलिस को कोई भी ऐसे सुराग नहीं मिले हैं, जिससे घटना का तार जोड़ा जा सके। अन्य जगहों से पुलिस को जो सुराग मिले हैं, उसके आधार पर ही पुलिस पर्दाफाश करने में लगी है।
विज्ञापन
इस वजह से चुना गया चुनाव का समय
आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम को रवाना भी कर दिया गया है। हालांकि अफसर नामजद आरोपियों को छोड़ने पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि एक बार सही आरोपी पकड़ लिया जाए और वह घटना को स्वीकार कर ले तो फिर नामजद आरोपी पर फैसला होगा। इनकी भूमिका अभी तक न होने की वजह से पुलिस भी इन निर्दोष लोगों को छोड़ने के मूड में है पर असल आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही पुलिस ऐसा करेगी।
पुलिस सूत्रों की माने तो छह महीने से बृजेश सिंह की हत्या की साजिश रची जा रही थी। कुछ समय पहले शूटर हत्या भी करने वाले थे, लेकिन योजना बदल दी। उन्होंने ने चुनाव के समय वारदात को अंजाम देने का फैसला लिया। इसके पीछे का मकसद था कि चुनावी रंजिश में हत्या मानकर पुलिस उलझ जाए और वे बच सकें। मगर पुलिस की जांच असल बदमाशों तक पहुंच गई है और जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि घटना का जल्द सही पर्दाफाश कर लिया जाएगा। नामजद आरोपी हिरासत में हैं। अगर उनकी भूमिका नहीं मिली तो किसी निर्दोष को पुलिस जेल नहीं भेजेगी। पुलिस की टीमें पर्दाफाश के लिए लगी हुई हैं।