{"_id":"657bf03b5c9f37b2b20c879b","slug":"bjp-leader-cheated-of-rs-2-lakh-in-name-of-former-adm-fr-2023-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व एडीएम एफआर के नाम पर भाजपा नेता से दो लाख की ठगी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व एडीएम एफआर के नाम पर भाजपा नेता से दो लाख की ठगी, जांच शुरू
Fri, 15 Dec 2023 11:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालर ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
पूर्व में एडीएम फाइनेंस रहे राजेश सिंह के नाम का इस्तेमाल कर जालसाज ने भाजपा नेता सोमेश्वर पांडेय से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। फोन करने वाले का नाम व नंबर ट्रू कॉलर पर राजेश सिंह दिखा रहा था और फोटो भी लगा था। इस वजह से भाजपा नेता झांसे में आ गए। उन्होंने रामगढ़ताल थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तारामंडल सिद्धार्थनगर इन्क्लेव निवासी सोमेश्वर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मित्र नरेंद्र शुक्ल के मोबाइल पर पूर्व में कार्यरत एडीएम फाइनेंस राजेश सिंह के नाम से फोन आया।
विज्ञापन
खुद को राजेश सिंह बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि उसके एक परिचित व्यक्ति एयरफोर्स में अधिकारी हैं। उनका तबादला हो गया है। इसलिए वह अपने घर का सामान और बोलेरो गाड़ी दो लाख रुपये में बेचना चाहते हैं। राजेश बने व्यक्ति ने सामान विक्रेता का नंबर भी दिया। इसकी जानकारी नरेंद्र ने सोमेश्वर को दी। दोनों ने काॅल करने वाले पर आसानी से भरोसा कर लिया। उनको लगा कि पूर्व एडीएम ने कहा है तो कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रेलवे के लेखा विभाग का ओएस घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ले रंगे हाथ पकड़ा
Trending Videos
इसके बाद उन लोगों ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो विक्रेता ने उसने भीम एप और अन्य माध्यमों से दो लाख रुपये का भुगतान एडवांस में कराया। इसके बाद बोलेरो गाड़ी की डिलीवरी देने के लिए 15 हजार रुपये मांगे। तब सोमेश्वर ने 15 हजार रुपये नकद लेकर अपने भाई को एयरपोर्ट के पास भेजा।
भाई ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर जब रुपये लेने वाले व्यक्ति को काल किया तो उसका मोबाइल फोन ऑफ बताने लगा। बाद में ठगी का अहसास होने पर सोमेश्वर पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाई ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर जब रुपये लेने वाले व्यक्ति को काल किया तो उसका मोबाइल फोन ऑफ बताने लगा। बाद में ठगी का अहसास होने पर सोमेश्वर पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।