फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP has disappointed everyone including youth, women: Dimple Yadav

भाजपा ने युवाओं, महिलाओं समेत सभी को किया निराश : डिंपल यादव

Thu, 03 Jul 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP has disappointed everyone including youth, women: Dimple Yadav
सपा सांसद बोलीं- विपक्ष के नेताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का आचरण निंदनीय, लोकतंत्र में इसकी जगह नहीं
विज्ञापन

सपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष दिवंगत मीना यादव के घर पहुंचकर शोक जताया

गोरखपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा ने युवाओं, महिलाओं समेत सभी वर्गों को निराश किया है। भाजपा के दावे और हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क है। पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष के काफिले को जिस तरह रोका गया, वह निंदनीय है। ऐसे आचरण का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है।
सांसद डिंपल यादव बुधवार को गोरखपुर आई थीं। वह महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत मीना यादव के घर पहुंचीं और शोक जताया। इसके बाद पूर्व जिला कोषाध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता के निधन की जानकारी पर उनके घर भी पहुंचीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए थे, उसे पूरे नहीं किए। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि विरोधी दल के नेताओं को भी हक है कि वह किसी भी क्षेत्र में पीड़ित-परेशान नागरिकों का हाल जान सकें। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव समेत प्रतिनिधि मंडल के लोगों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र के माथे पर बदनुमा दाग है। वे व्यापारियों से मिलने जा रहे थे, उन्हें जबरन रोका गया। उनके साथ हुई घटना से भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी का सम्मान करती है। सबको साथ लेकर चलती है। वह उम्मीद करती हैं कि भाजपा के लोग भी विपक्ष के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना सीखेंगे।

-
सपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंचीं, परिवार के लोगों से मिलीं
सपा सांसद डिंपल यादव जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम के लोहिया एन्क्लेव स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी, अवधेश यादव, रजनीश यादव, गबीश दुबे, मिर्जा कदीर बेग, सुनील सिंह, रवि यादव, मृत्युंजय यादव, आशुतोष गुप्ता, मैना भाई, अरविंद शुक्ला गौरव प्रकाश, संतोष यादव, सच्चिदानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed