गोरखपुर क्षेत्र: दस जिलों के 60 ब्लॉकों में भाजपा की निर्विरोध सरकार, ऐसे पलटा खेल
गोरखपुर में 20 में से 17 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीन सीटें ऐसी हैं, जहां चुनाव की नौबत आई है। इसमें बड़हलगंज, बेलघाट और उरुवा विकास खंड शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल के 10 जिलों में 147 में से 60 ब्लॉकों में भाजपा की निर्विरोध सरकार बन गई है। सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र भी मिल गया है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने व नाम वापसी के बाद जो नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक गोरखपुर क्षेत्र से भाजपा के 60 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते हैं। गोरखपुर में 20 में से 17 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। तीन सीटें ऐसी हैं, जहां चुनाव की नौबत आई है। इसमें बड़हलगंज, बेलघाट और उरुवा विकास खंड शामिल हैं।
खजनी से भाजपा विधायक संत प्रसाद की बहू शांति बेलदार उरुवा से चुनाव मैदान में हैं। दूसरी तरफ गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह की पत्नी नीता सिंह ने भी निर्विरोध चुनाव जीता है। दर्जा प्राप्त मंत्री राधेश्याम सिंह की बहू रेखा सिंह को भी जीत का प्रमाण पत्र मिल गया है।
बस्ती की 14 में से 12 भाजपा प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हुई है। महराजगंज में 10 प्रत्याशी उतारे गए थे। इसमें से चार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कुशीनगर में 13 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। आठ प्रत्याशी ऐसे रहे, जिनसे मुकाबले के लिए कोई सामने नहीं आया है।
देवरिया में 16 में से छह, सिद्धार्थनगर में 13 में से तीन और संतकबीरनगर में नौ में से एक पर भाजपा के प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। आजमगढ़ में 10 ब्लॉक हैं। इसमें से दो पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। मऊ में नौ प्रत्याशियों में से दो निर्विरोध चुने गए हैं। बलिया में 17 सीटें हैं लेकिन प्रत्याशी 13 उतारे गए थे। इसमें से पांच का निर्विरोध चुनाव हुआ है।
भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने मनाया जश्न
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जबरदस्त सफलता से उत्साहित भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई ने जश्न मनाया है। बेनीगंज स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने भाजपा पर जो भरोसा जताया है, उसपर खरा उतरा जाएगा। जिले से विकास खंड और गांव तक विकास की गंगा बहेगी। भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन पर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा,महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, इंद्रमणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र, निखिल मोटानी, महानगर मंत्री रणविजय शाही, चंदन आर्या, अजय श्रीवास्तव पंकज जायसवाल, उत्तम यदुवंशी, गजेंद्र सिंह ने बधाई दी है।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है। संगठन, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने एक साथ काम किया और भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की है। शनिवार को चुनाव के बाद जो नतीजे आएंगे, वह भी भाजपा के पक्ष में होंगे। प्रचंड जीत मिलेगी।