फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP captures 80 seats in Gorakhpur-Basti division, SP only nine

गोरखपुर-बस्ती मंडल में 80 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सपा को मात्र नौ

Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP captures 80 seats in Gorakhpur-Basti division, SP only nine
गोरखपुर-बस्ती मंडल में 80 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सपा को मात्र नौ
विज्ञापन

गोरखपुर/बस्ती। गोरखपुर और बस्ती मंडल के सातों जिलों में ब्लॉक प्रमुख की 46 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। इनमें से अधिकतर सीटें भाजपा की झोली में गईं। अंतिम परिणाम के अनुसार कुल 99 सीटों में से 80 सीटें भाजपा, नौ सपा और 10 सीटों निर्दलीय और अन्य विजयी रहे।
देवरिया में 10 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें से छह भाजपा, दो सपा और दो निर्दलीय के खाते में गईं। कुल 16 सीटों में से भाजपा ने 12, सपा ने दो और दो सीटों पर निर्दल ने जीत दर्ज की। महराजगंज में सात सीटों पर मतदान हुआ, इनमें से छह पर भाजपा और एक पर निर्दलीय को जीत मिली। जिले की 12 सीटों में से 10 पर भाजपा, एक पर सपा और एक पर निर्दलीय ने कब्जा जमाया है। कुशीनगर में छह सीटों मतदान हुआ। चार पर भाजपा और दो पर सपा ने जीत हासिल की। कुल 14 सीटों में से 12 भाजपा और दो सपा की झोली में गईं।
विज्ञापन

बस्ती में दो सीटों पर मतदान हुआ। एक सीट सपा और एक पर निर्दलीय के खाते में गई। जिले की 14 सीटों में से 12 पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। संतकबीरनगर में आठ सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें से पांच पर भाजपा, दो पर भाजपा के बागी और एक पर सपा को जीत मिली। जिले की कुल नौ सीटों में से भाजपा ने छह, सपा ने एक और भाजपा के बागियों ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। सिद्धार्थनगर में 10 सीटों के लिए हुए मतदान में भाजपा ने सात, सपा ने दो और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत दर्ज की। जिले की कुल 14 सीटों में से भाजपा को 10, सपा को दो, अपना दल-एस को एक और एक निर्दलीय ने जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed