{"_id":"60e575e2ea85a30ac943f770","slug":"bjp-announces-deoria-block-pramukh-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जिस शख्स को कोर्ट ने किया अयोग्य घोषित, उसे भाजपा ने दे दिया टिकट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जिस शख्स को कोर्ट ने किया अयोग्य घोषित, उसे भाजपा ने दे दिया टिकट!
Wed, 07 Jul 2021 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 07 Jul 2021 04:14 PM IST
सार
14 ब्लॉकों में दलबदलुओं पर भाजपा ने लगाया दांव, चुनाव में रार होना तय, वोटों की एडवांस बुकिंग करने वालों को नहीं मिला टिकट।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने बुधवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सूची पर गौर करें तो कोर्ट ने जिसके चुनाव लड़ने पर सवाल खड़ा किया है उसे भी टिकट दिया गया है। इसके अलावा अन्य 13 विकास खंडों के प्रत्याशियों की सूची पर गौर करें तो दलबदलुओं एवं नेताओं की पॉकेट गर्म करने वालों को तवज्जों मिलने की चर्चा है। जिले में एक-दो को छोड़ दिया जाए तो किसी कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिला है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही एवं राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद अपने-अपने परिवार के सदस्यों को टिकट दिलाने में सफल हो गए हैं। उधर वोटों की हर विकास खंडों में एडवांस बुकिंग करने वालों को टिकट नहीं मिला, जिसको लेकर रार होना तय है।
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के बेटे सुब्रत शाही को पथरदेवा, राजयमंत्री जय प्रकाश निषाद की बहू अनीता देवी को गौरीबाजार से प्रत्याशी बनाया गया है। तरकुलवा विकास खंड से रामाशीष गुप्ता, देसही देवरिया से प्रज्ञा तिवारी, बैतालपुर से चंदा देवी, बनकटा से बिंदा कुशवाहा, बरहज से सीमा देवी, भलुअनी से मुन्नी देवी, भागलपुर से मुन्नीलाल, भाटपाररानी से नीपू देवी, रूद्रपुर से उषा पासवान को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना से उषा त्रिपाठी, लार से डॉ. विभा सिंह, सलेमपुर से सीमा सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भटनी एवं देवरिया विकास खंड से किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसमें देवरिया सदर में हिंदुवाहिनी के एक नेता अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाएं हुए हैं। वैसे यहां मीरा जायसवाल को टिकट मिल सकता है।
भटनी में भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। ऐसे में दूसरा उम्मीदवार पार्टी खोज रही है। खास बात यह है कि इसमें भलुअनी से प्रत्याशी घोषित की गई मुन्नी देवी को जिला जज की अदालत ने चुनाव में अयोग्य घोषित कर दिया है। इस मामले की पुनः सुनवाई 13 को होनी है। ऐसे में नामांकन रद्द होने की संभावना हैं।
पूरी सूची पर गौर करें तो दलबदलुओं को महत्व दिया गया है। भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद में हर विकास खंड में संभावित उम्मीदवार टिकट के लिए पूरा जोर लगाए हुए थे। टिकट घोषित होने के बाद रार मचना शुरू हो गई है। राजनीतिक ठेकेदारों के जिन प्रत्याशियों से लेन- देन की चर्चा थी, उन्हें टिकट मिल गया है।
देखा जाए तो जिला पंचायत सदस्य के लिए जिस मनमानी तरीके से टिकट बांटा गया था, उसी तर्ज पर इस बार भी टिकट दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अर्तयामी सिंह का कहना है कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिताऊ उम्मीदवारों पर ही पार्टी ने दांव लगाया है।