फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP and SP councilors Ruckus in Gorakhpur Municipal Corporation board meeting

गोरखपुर: नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा, भिड़े भाजपा व सपा पार्षद

Thu, 06 Jan 2022 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jan 2022 01:47 PM IST
सार

गर आयुक्त अविनाश सिंह ने पिछली बैठक में हुए फैसलों के अनुपालन आख्या का जैसे ही प्रस्ताव रखा राप्तीनगर के पार्षद बृजेश सिंह छोटू बोल पड़े, मंजूर।

विज्ञापन
BJP and SP councilors Ruckus in Gorakhpur Municipal Corporation board meeting
गोरखपुर नगर निगम बोर्ड बैठक में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम बोर्ड की बुधवार को हुई बैठक काफी हंगामेदार रही। पिछली बैठक के अनुपालन आख्या को लेकर जहां भाजपा और सपा पार्षद भिड़ गए। वहीं कार्य में लापरवाही को लेकर भाजपा के एक पार्षद ने नगर निगम प्रशासन को ही खरी-खोटी सुना डाली। हंगामे, नोकझोंक के बीच शहर में 29 सड़कों व चौराहों के नामकरण के प्रस्ताव में से एक को छोड़ सभी पर मुहर लग गई।

विज्ञापन


दोपहर बाद तीन बजे मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पिछली बैठक में हुए फैसलों के अनुपालन आख्या का जैसे ही प्रस्ताव रखा राप्तीनगर के पार्षद बृजेश सिंह छोटू बोल पड़े, मंजूर। सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। पूछा कि सदन मेयर संचालित कर रहे हैं या फिर पार्षद? इस पर दोनों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। जियाउल इस्लाम बैठक से बाहर निकल गए। कहा, मैं बैठक का बहिष्कार करता हूं।
विज्ञापन


बैठक की कार्रवाई थोड़ी आगे ही बढ़ी थी कि मनोनीत पार्षद रणंजय सिंह जुगनू ने सीवर लाइन और सड़क निर्माण के मुद्दे को उठाया। कहा, सीवर लाइन खोद कर सड़क को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट और पोल भी हटाने के बाद नहीं लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ने सुधार का आश्वासन दिया। वहीं बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने बेतियाहाता दक्षिणी में दुर्गा मंदिर से फलमंडी तक की जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया। उन्होंने असुरन, गोरखनाथ और तारामंडल की तर्ज पर गोलघर में भी आर्नामेंटल स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। पार्षदों की तरफ से कंबल वितरण और अधूरी सड़कों का भी मुद्दा उठाया गया। साथ ही यह शिकायत की गई कि कई सड़कों का टेंडर होने के बाद भी वर्क आर्डर नहीं जारी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्षद ने दोबारा नामकरण पर जताया एतराज

 बैठक में 29 सड़कों और पार्क के नामकरण को लेकर चर्चा हुई। मियां बाजार वार्ड में स्व. पट्टोदेवी के नाम पर सड़क का नामकरण करने को लेकर स्थानीय पार्षद असलम सन्नू ने विरोध दर्ज कराया। कहा कि सड़क का पहले से ही नामकरण है। जुबिली चौक से बक्शीपुर तक की सड़क अब पांच बार सांसद रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के नाम से जानी जाएगी। विकास नगर में दो पार्कों का नामकरण महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान के नाम पर किया गया।


 

हाउस टैक्स में ब्याज माफी का भी उठा मुद्दा

उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा और जितेंद्र सैनी ने हाउस टैक्स में ब्याज माफी के मुद्दे को उठाया। पार्षदों ने मांग की कि ब्याज में 50 फीसदी माफी की योजना लागू की जाए। पार्षदों की तरफ से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर निकाले गए टेंडर पर विरोध जताया गया। पार्षद अमरनाथ यादव ने कहा कि टेंडर को लेकर 20 लाख रुपये की जमानत राशि मांगी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed