फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bird flu found in four meat shops of Gorakhpur more than a thousand cocks died

मुर्गे को मुंह न लगाना: मीट की चार दुकान पर मिला बर्ड फ्लू, मारे गए एक हजार से अधिक Cock; एक KM तक हुआ छिड़काव

Sat, 31 May 2025 09:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 May 2025 09:37 PM IST
सार

गोरखपुर के चार अलग-अलग मीट की दुकानों पर बर्ड फ्लू के संक्रमण मिले हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर के एक मृत कौवे के भेजे गए सैंपल में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Bird flu found in four meat shops of Gorakhpur more than a thousand cocks died
बर्ड फ्लू अलर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चिड़ियाघर के बाद अब शहर में स्थित मीट की चार दुकानों में बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला है। राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि के बाद से ही गोरखपुर में हड़कंप की स्थिति है। मुर्गे की दुकानों को अगले 21 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, संक्रमण की पुष्टि के बाद उन दुकानों से करीब एक हजार मुर्गों को मारकर जमीन में दबा दिया गया है।

विज्ञापन

मृत कौवे के भेजे गए सैंपल में भी बर्ड फ्लू
गोरखपुर के चार अलग-अलग मीट की दुकानों पर बर्ड फ्लू के संक्रमण मिले हैं। इसके अलावा चिड़ियाघर के एक मृत कौवे के भेजे गए सैंपल में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। मीट की दुकानों पर बर्ड फ्लू मिलने के बाद डीएम ने नगर निगम, जिला प्रशासन, चिकित्सा और पशुपालन विभाग की टीम बनाई। मौके पर पहुंच कर टीम ने करीब एक हजार से अधिक मुर्गों को जमीन में दबवा दिया। इसके साथ संक्रमण मिलने वाली जगह से एक किलोमीटर दायरे में सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तक आएगी रिपोर्ट
पशुपालन विभाग और नगर निगम की टीम ने चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू के संक्रमण के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में संचालित मीट की दुकानों से औचक नमूने लिए थे। इन नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था। शुक्रवार की देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन

जिन दुकानों और बाजारों से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, वहां पर मुर्गों को तत्काल जमीन में दबवा दिया गया। अगले 21 दिनों तक शहर में मुर्गे की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। - डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed