फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bird flu found in five animals including tigress, leopard in Gorakhpur zoo

UP: गोरखपुर के चिड़ियाघर में बाघिन, तेंदुए समेत पांच जानवरों में मिला बर्ड फ्लू, इस वजह से फैला इन्फेक्शन

Fri, 23 May 2025 11:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 23 May 2025 11:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बने चिड़ियाघर में बाघिन, तेंदुए समेत पांच जानवरों में बर्ड फ्लू मिला है। रिपोर्ट आने के बाद सभी वन्यजीवों को आईसोलेट किया गया।

विज्ञापन
Bird flu found in five animals including tigress, leopard in Gorakhpur zoo
बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिड़ियाघर में बाघिन-तेंदुआ समेत पांच वन्यजीव बर्ड फ्लू से संक्रमित मिले हैं। राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इतने जानवरों में संक्रमण मिलने से चिड़ियाघर में हड़कंप मच गया है। उधर, चिड़ियाघर में मरे तीन कौओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन शक्ति की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। इसके बाद परिसर और वेटलैंड में कई कौए मरे मिले थे। कौओं के साथ ही चिड़ियाघर के वन्यजीवों का सैंपल भी जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजे गए थे। शुक्रवार को भोपाल से आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, एक हिमालयन गिद्ध और काॅकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वहीं, तीन कौओं की मौत का कारण भी बर्ड फ्लू संक्रमण ही था। वन्यजीवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आइसोलेट कर वन्यजीवों का इलाज किया जा रहा है। दूसरे जानवरों की रिपोर्ट निगेटिव है। कौओं को इनसे दूर रखने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed