{"_id":"6473aff96121a5c96800ad7d","slug":"bike-riding-miscreants-looted-the-mobile-phone-of-the-female-security-guard-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-184927-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल फोन लूटा
विज्ञापन
फोटो
- शाहपुर इलाके में हुई घटना, पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित रामप्यारे कांप्लेक्स के सामने रविवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिक्योरिटी गार्ड का मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के बोदरवार स्थित औराही निवासी योगिता देवी शाहपुर के मानस विहार कॉलोनी में किराए पर रहतीं हैं और फातिमा अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती हैं। रविवार की सुबह आठ बजे नाइट ड्यूटी करने के बाद पैदल संगम चौराहा स्थित मानस विहार कॉलोनी में अपने किराए के आवास जा रही थीं। अभी फातिमा अस्पताल से लगभग दो सौ मीटर आगे रामप्यारे कांप्लेक्स के सामने पहुंचीं थीं कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया और पादरी बाजार की ओर फरार हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ करने के बाद बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।