फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike riders hit by vehicle, brother-in-law killed, brother-in-law injured in Gorakhpur

Gorakhpur News: बाइक सवारों को वाहन ने मारी ठोकर, साले की मौत- जीजा घायल; बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

Mon, 27 Apr 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 02:49 AM IST
सार

डाड़ी खास गांव से बरात भर्रोह गई थी। गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप जायसवाल अपने बहनोई राजेश जायसवाल के साथ एक ही बाइक से बारात में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी।

विज्ञापन
Bike riders hit by vehicle, brother-in-law killed, brother-in-law injured in Gorakhpur
मृतक दिलीप जायसवाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना क्षेत्र के भर्रोह गांव के पास रामजानकी मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में बाइकसवार साले की मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बरात से लौट रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डाड़ी खास गांव से बरात भर्रोह गई थी। गांव निवासी 50 वर्षीय दिलीप जायसवाल अपने बहनोई राजेश जायसवाल के साथ एक ही बाइक से बारात में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बड़हलगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दिलीप जायसवाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, राजेश का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दिलीप जायसवाल अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। इनमें से एक पुत्री की शादी हो चुकी है। मौत की चिना मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिलीप जायसवाल मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed