फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike riders crushed by truck, one dead, two seriously injured

Gorakhpur News: बाइक सवारों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

Mon, 11 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bike riders crushed by truck, one dead, two seriously injured
गीडा। थाना क्षेत्र के गौसपुर स्थित अमटौरा मोड़ के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक और खलासी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के बसिया खुर्द निवासी राम जियाऊ के पुत्र आदित्य सिंह और राहुल सिंह अपने गांव के ही मित्र आलोक सिंह के साथ किसी काम से सहजनवां गए थे। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गीडा थाना क्षेत्र के गौसपुर स्थित अमटौरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को तत्काल सीएचसी पिपरौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने राहुल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह और आलोक सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हेलमेट लगा होता तो शायद हादसे में जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed