{"_id":"699a1d3df32762ae810821bc","slug":"bike-rider-student-dies-after-being-hit-by-pickup-three-hours-jam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1236729-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था, पिकअप की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत- 3 घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था, पिकअप की ठोकर से बाइक सवार छात्र की मौत- 3 घंटे जाम
Sun, 22 Feb 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:31 AM IST
सार
वार्ड नंबर 13 डुमरी निवासी शिवम मद्धेशिया (20) शनिवार सुबह घर से बाइक से कोचिंग पढ़ने घघसरा जा रहा था। वह जैसे ही घघसरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक शिवम मद्देशिया की फाइल फोटो. रोते बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बखिरा-सहजनवां मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 डुमरी निवासी शिवम मद्धेशिया (20) शनिवार सुबह घर से बाइक से कोचिंग पढ़ने घघसरा जा रहा था। वह जैसे ही घघसरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम तीन भाइयों में मंझला था। उसके पिता दिनेश मद्धेशिया गांव-गांव घूमकर गल्ले की खरीदारी का कार्य करते हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अफसरों के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण
शिवम की मौत की सूचना पर डुमरी से पहुंचे परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने सुबह करीब नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक घघसरा बाजार में पेट्रोल पंप के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पिकअप चालक की गिरफ्तारी और वाहन बरामदगी की मांग कर रहे थे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना पर थाना प्रभारी महेश चौबे मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। चेयरमैन प्रभाकर दुबे, एसडीएम केशरी नंदन तिवारी व सीओ गीडा अरुण कुमार एसके ने भी परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने और आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।