{"_id":"617beffc64af0a78d321bbe3","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-at-siddharth-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Fri, 29 Oct 2021 06:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:28 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के पिपरी बुजुर्ग गांव निवासी नगीना (35) पुत्र अवधराज बृहस्पतिवार को डुमरियागंज गया था। बताया जा रहा है कि देर रात वह घर लौट रहा था। अभी वह करहिया चौराहे पर पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के करहिया चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पिपरी बुजुर्ग गांव निवासी नगीना (35) पुत्र अवधराज बृहस्पतिवार को डुमरियागंज गया था। बताया जा रहा है कि देर रात वह घर लौट रहा था। अभी वह करहिया चौराहे पर पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा लाया गया, जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों द्वारा शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन