फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bike rider dies after hitting a tree

Gorakhpur News: पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 01 Jun 2023 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies after hitting a tree
- सहजनवां इलाके में हुई घटना, शादी के एक दिन पहले युवक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के तिलौरा चौराहे के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकरा कर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन एक की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
मृत युवक की पहचान पंजाब प्रांत के जिला-रोपड़, थाना-घनौली के न्यू काॅलोनी थर्मल प्लांट निवासी अज्जू सिंह (30) पुत्र बोटा सिंह और घायल की पहचान संतकबीरनगर के मेंहदावल के बिसौंवा निवासी मुकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मुकेश की एक जून को शादी होनी है। बुधवार को किसी काम से पंजाब से आए अपने दोस्त अज्जू सिंह के साथ बाइक से सहजनवां की ओर आ रहा था। रास्ते में ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे अज्जू की मौत हो गई, जबकि मुकेश घायल हो गया। घायल के घर चीख पुकार मच गई है। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed