फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike rider crushed by uncontrolled bus due to fog in Gorakhpur

गोरखपुर में हादसा: कोहरे की वजह से अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Fri, 29 Dec 2023 06:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Dec 2023 06:01 PM IST
सार

गोरखपुर के संतोष चौहान बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था। अभी वह अमराहा के पास हाइवे पर पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Bike rider crushed by uncontrolled bus due to fog in Gorakhpur
गोरखपुर में शीतलहर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कैंपियरगंज इलाके के महावनखोर के पास शुक्रवार की सुबह कोहरे की वजह से तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नवापार गांव निवासी संतोष चौहान (28) अपनी बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था। अभी वह अमराहा के पास हाइवे पर पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने रौंद दिया। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी में थे, लेकिन उसकी मौत हो गई। पास के अस्पताल में लेकर लोग गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की मौत
गुलरिहा क्षेत्र के मोगलान सिरसिया उर्फ भरवलिया निवासी एक बुजुर्ग महिला सड़क दुघर्टना में घायल हो गई थी। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था, जिसकी इलाज दौरान रात में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भरवलिया गांव निवासी रमपतिया (65) पत्नी स्व.रामअवध मौर्य 14 दिसंबर की दोपहर किसी काम से गुलहरिया बाजार गई थी, हनुमान मंदिर के पास बाइक के ठोकर मारने से घायल हो गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज दौरान देर रात मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गृह भेज दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed