{"_id":"658f2793359e3476170688dc","slug":"bike-rider-crushed-by-uncontrolled-bus-due-to-fog-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-415733-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोहरे की वजह से अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोहरे की वजह से अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
- कैंपियरगंज इलाके में हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- रोडवेज की बस से हुई घटना, हादसे के बाद बस चालक हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज इलाके के महावनखोर के पास शुक्रवार की सुबह कोहरे की वजह से तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, नवापार गांव निवासी संतोष चौहान (28) अपनी बाइक से कहीं जाने के लिए निकला था। अभी वह अमराहा के पास हाइवे पर पहुंचा था कि गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने उसे रौंद दिया। हादसे की वजह कोहरा बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृत युवक के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
........