फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike dragged for a kilometer after getting stuck in a dumper; villagers nabbed the driver.

Gorakhpur News: डंपर में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटती रही बाइक, ग्रामीणों ने चालक को दबोचा

Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 02:40 AM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक डंपर में फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय डंपर लेकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही।

विज्ञापन
Bike dragged for a kilometer after getting stuck in a dumper; villagers nabbed the driver.
डंपर के नीचे से गाड़ी खींचकर बाहर निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीपीगंज थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद उसकी बाइक डंपर में फंस गई और करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। ग्रामीणों ने पीछा कर रायपुर के पास चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान रसूलपुर चकिया निवासी रामपाल के बेटे विजय (18) के रूप में हुई है। हादसे में उसे मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विजय अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया, जबकि बाइक डंपर में फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय डंपर लेकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। सड़क पर बाइक घिसटते देख राहगीरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने डंपर का पीछा शुरू कर दिया।

रायपुर के पास घेराबंदी कर डंपर को रुकवाया गया और चालक को पकड़ लिया गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गश्त पर निकले थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed