{"_id":"66633cbbf6ef6baba7096171","slug":"bike-collides-with-pole-one-dead-one-injured-gorakhpur-news-c-209-1-sgkp1040-115730-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, एक घायल
Fri, 07 Jun 2024 10:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर शुक्रवार को रात मुठही कला गांव के पास विद्युत पोल से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
महुली क्षेत्र के कोहना गांव निवासी 32 वर्षीय घनश्याम और 28 वर्षीय दीपक एक बाइक पर सवार होकर धनघटा से शनिचरा बाजार की तरफ जा रहे थे। जब वह राम जानकी मार्ग पर मुठही कला गांव के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दीपक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घनश्याम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।