फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike-borne miscreants snatched a mobile phone from a female student and fled.

Gorakhpur News: बाइक सवार बदमाश छात्रा से मोबाइल छीनकर भागे

Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched a mobile phone from a female student and fled.
- घर से 50 मीटर पहले सुनसान रास्ते पर वारदात, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार शाम बाइक सवार दो बदमाश 18 वर्षीय छात्रा से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोविंदपुर निवासी मोहन सिंह की बेटी स्नेहा सिंह पिपराइच चुंगी तिराहे पर स्थित कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाई करती हैं। बुधवार को पढ़ाई खत्म करने के बाद वह ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रही थी। घर से करीब 50 मीटर पहले सुनसान रास्ते पर वह मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से स्मार्टफोन छीन लिया। इसके बाद दोनों तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए भाग गए। अचानक हुई घटना से घबराई छात्रा घर पहुंचीं और परिजन को जानकारी दी। देर शाम पिता मोहन सिंह ने पिपराइच थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed