फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   big revealing of accused mother and three sons were murdered on suspicion of illicit relationship his wife

यूपी: अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी और तीन बेटों की हत्या, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 01 Sep 2021 12:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Sep 2021 12:17 AM IST
सार

एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के गोपाल टोला टोला का निवासी जितेंद्र ने अपनी पत्नी और तीन बेटों की हत्या की थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं।

विज्ञापन
big revealing of accused mother and three sons were murdered on suspicion of illicit relationship his wife
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के कसया में जितेंद्र ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम महज शक के आधार पर दिया था। मंगलवार को पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है। सुबह उसने पहले पत्नी और बच्चों को जगाया। फिर बारी-बारी से सबका गला दबाकर मार डाला। फिर सब्जी काटने वाले हंसुआ से गला रेता। 
विज्ञापन


जहर खाने के कारण छह दिनों तक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा। इलाज के बाद ठीक होकर आने पर पत्नी और अपने तीन मासूम बेटों की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारे ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


इस नृशंस हत्याकांड का कसया थाने में खुलासा करते हुए एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के गोपाल टोला का निवासी जितेंद्र राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। वह शराब पीने का भी आदी था। उसे अपनी पत्नी का किसी गैर पुरुष से संबंध होने का शक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीनों बेटों को भी अपना नहीं मानता था। इसी कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर कलह होती रहती थी। वह पत्नी और बच्चों को घर से भी निकलने नहीं देता था। पूरा प्लान बनाकर उसने 27 अगस्त की सुबह करीब छह बजे घटना को अंजाम दिया। फिर खुद भी जहरीला कीटनाशक खा लिया। 


लीलावती के पिता रामजी कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना को अंजाम देने वाले हंसिया को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसओ ने बताया कि हत्या मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed