{"_id":"644a30378d39c6afb70a435c","slug":"big-junior-champs-ustadon-ke-ustadon-talent-hunt-show-audition-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग जूनियर चैंप्स: उस्तादों के उस्ताद टैलेंट हंट शो का हुआ ऑडिशन, बच्चों ने किए मजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग जूनियर चैंप्स: उस्तादों के उस्ताद टैलेंट हंट शो का हुआ ऑडिशन, बच्चों ने किए मजे
Thu, 27 Apr 2023 01:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:50 PM IST
सार
पहले दिन ऑडिशन राउंड में सात से तेरह वर्ष के 700 बच्चों ने गायन, नृत्य और अभिनय कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक के तौर पर गायन श्रेणी में अश्विनी सिंह और नृत्य व अभिनय श्रेणी में शीलम राव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
92.7 बिग एफएम की ओर बिग जूनियर चैंप्स।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
92.7 बिग एफएम की ओर से बिग जूनियर चैंप्स- उस्तादों के उस्ताद टैलेंट हंट शो का आयोजन बुधवार को रंगरेजा बैंक्विट हॉल में हुआ। पहले दिन ऑडिशन राउंड में सात से तेरह वर्ष के 700 बच्चों ने गायन, नृत्य और अभिनय कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक के तौर पर गायन श्रेणी में अश्विनी सिंह और नृत्य व अभिनय श्रेणी में शीलम राव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजन की शुरूआत गायन प्रतियोगिता से हुई जिसमें बच्चों ने शास्त्रीय, बॉलीवुड गीत और भजन गाए। इसके लिए प्रतिभागियों को एक मिनट का समय दिया गया। दूसरे राउंड में नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों को अपना हुनर दिखाने के लिए दो मिनट का समय दिया गया। तीसरे राउंड में अभिनय प्रतियोगिता में गब्बर सिंह, चोर-पुलिस आदि के किरदार में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में गौरव मिश्रा,अमृता मिश्रा, तोशानी तिवारी, आंश्वी, ह्रद्यांश पांडेय, आर्या त्रिपाठी, तनिष्का पाठक, प्रतिभा सिंह, सौम्या सिंह, अंजलि, अथर्व, साक्षी, वैष्णवी आदि ने प्रतिभाग किया। आरजे अनुराग व आरजे चोखा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान बिग एफएम स्टेशन हेड अमित त्रिपाठी, क्लस्टर प्रोग्रामिंग हेड उमर शादाब हाश्मी व अभिषेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
ये हैं कार्यक्रम के आयोजक
मुख्य आयोजक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, मीडिया पार्टनर अमर उजाला, ऑडियो पार्टनर एलजी, एसोसिएट स्पांसर पंडित नरेंद्र उपाध्याय, डॉ चंद्रा मल्टीस्पेशिएलिटी, हैदराबाद हार्डवेयर एंड किचन साल्युशन, गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, वीरेंद्र नाथ गांगुली मेमोरियल स्कूल, मृदुला डेंटल क्लिनिक, एजुकेशनल पार्टनर एबीसी पब्लिक स्कूल।