फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big forgery in Gorakhpur Sharda City in fields thug dealer took away crores

गोरखपुर में बड़ी जालसाजी: खेतों में शारदा सिटी, सपने दिखाकर करोड़ों ले उड़ा ठग डीलर

Fri, 18 Aug 2023 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Aug 2023 11:04 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि प्लाॅट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में अलग-अलग सात केस दर्ज कर लिए गए हैं। कैंट थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में जितने भी पीड़ित हैं, उनका केस तत्काल दर्ज किया जाए। जालसाजी करने वाले प्राॅपर्टी डीलर की तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Big forgery in Gorakhpur Sharda City in fields thug dealer took away crores
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में नौसड़-खजनी मार्ग पर शारदा सिटी के नाम से नई कॉलाेनी बसाने का सपना दिखाकर 50 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। प्राॅपर्टी डीलर ने कॉलोनी की डिजाइन भी इस तरह तैयार की थी कि उसमें सारी सुविधाएं थीं। लोग कैटलॉग देखकर झांसे में आ गए। इसके बाद फर्जी रजिस्ट्री भी करा दी गई। जब कब्जा के लिए लोग दौड़ने लोग तो जालसाज ऑफिस बंद कर फरार हो गया। उसने जो तीन मोबाइल नंबर दिए थे, वह भी स्थायी रूप से सेवा में नहीं हैं। इसके बाद लोगों को ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन


लोगों ने एसपी सिटी से मिलकर आपबीती सुनाई। इसके बाद कैंट पुलिस ने जालसाजी के आरोपी प्राॅपर्टी डीलर अक्षय मिश्रा पर एक साथ सात केस दर्ज कर लिए हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं अन्य लोगों के सामने आने पर उनकी तहरीर पर भी केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चिलुआताल के सुंदरीकरण में कम होगा कंक्रीट का इस्तेमाल, बनेगा पर्यटन का नया ठिकाना

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दमयंती श्रीवास्तव, अर्चना और अनुराधा समेत कई पीड़ित एसपी सिटी से मिलने बुधवार का उनके दफ्तर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रुस्तमपुर में शारदा सिटी नाम से एक ऑफिस खुला था। वहां के मैनेजर ने बताया कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। यहां बहुत सस्ता प्लॉट मिल जाएगा, फ्लैट भी बनेंगे। लोगों को कैटलॉग दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पुल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा। सभी आधुनिक सुविधाएं सस्ते में मिल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: गीडा में प्लाॅट आवंटन के लिए 112 लोगों ने जमा किया शुल्क, अब होगा साक्षात्कार

पीड़ितों ने बताया कि एक खाली जमीन दिखाकर हम लोगों की प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री भी करा दी। रजिस्ट्री के नाम पर पांच से दस लाख रुपये तक बिल्डर ने लोगों से ले लिए। अर्चना ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में शारदा सिटी में एक प्लॉट रजिस्ट्री कराई थी। चार साल बीत गए, लेकिन जमीन का पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि उनके साथ ही कुछ और लोगों ने भी वहां प्लॉट लिया था। उनके भी प्लॉट का पता नहीं चला।

 उन्होंने बताया कि जब भी मैनेजर से मिलने जाते थे, वह अगले दिन आने के लिए कहकर टाल देता था। अचानक वहां लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तो मैनेजर और प्राॅपर्टी डीलर दोनों ने बात करना बंद कर दिया। अब रुस्तमपुर स्थित ऑफिस भी बंद कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अगले महीने कैंट बन जाएगा सेटेलाइट स्टेशन, चलने लगेंगी पैसेंजर व इंटरसिटी

पुलिस के बुलाने पर नहीं आया अक्षय
शारदा सिटी बना रहे प्राॅपर्टी डीलर अक्षय मिश्रा से पुलिस तीन माह से संपर्क कर बुलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा। बिल्डर ने शारदा सिटी का कैटलॉग छपवाया है, उसपर तीन नंबर 7510003954, 7510003958, 7510003955 दर्ज हैं, लेकिन यह नंबर अब अस्तित्व में नहीं हैं।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि प्लाॅट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में अलग-अलग सात केस दर्ज कर लिए गए हैं। कैंट थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इस मामले में जितने भी पीड़ित हैं, उनका केस तत्काल दर्ज किया जाए। जालसाजी करने वाले प्राॅपर्टी डीलर की तलाश पुलिस कर रही है।

इसे भी पढ़ें: प्रदर्शनी में दिखा एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ, रवि किशन बोले- गोरखपुर विकास की पटकथा लिख रही तस्वीरें

पहले भी जमीन के नाम पर लोग ठगे गए

एक अगस्त 2023 : एम्स थाना पुलिस के बहरामपुर अहिरबाती निवासी कमलेश यादव व गुलरिहा के नाहरपुर निवासी अन्नू देवी पत्नी शैलेंद्र विश्वकर्मा को जेल भेजा गया था। इन दोनों ने दूसरे की जमीन को बेचकर जालसाजी की थी।
06 अगस्त 2023 : पुलिस ने चिलुआताल के जंगल कौड़िया के चकरा गांव निवासी कमलावती पत्नी राम बहाल को जेल भेजा था। इसने 70 डिस्मिल दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचकर जालसाजी की थी।
23 जून 2023 : सेवानिवृत्त सिपाही ने कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा लाला निवासी राहुल श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सिंघोरवा निवासी बिंदु देवी व दीनानाथ पर जमीन के नाम पर रुपये हड़पने व धमकी देने का केस दर्ज कराया। जांच में पता चला कि कई और लोगों के साथ इन लोगों ने जालसाजी की थी।
09 फरवरी 2022 : पुलिस ने जालसाज ओमप्रकाश को जेल भेजा था। इसने झारखंड, बिहार के 50 से अधिक लोगों से जमीन के नाम पर जालसाजी करके करोड़ों रुपये हड़पने थे। इसके घर को पुलिस ने कुर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed