फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bholendra, accused of making indecent remarks on the Chief Minister, got bail.

Gorakhpur News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी भोलेंद्र को मिली जमानत

Sat, 20 Sep 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bholendra, accused of making indecent remarks on the Chief Minister, got bail.
- आरोपी के खिलाफ 36 घंटे में शहर के चार थानों में दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

- बीजेपी विधायक के भाई भोलेंद्र ने सपा के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से कर दिया था इन्कार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में जेल भेजे गए भोलेंद्र पाल सिंह को बृहस्पतिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। एक-दो दिन में जेल से रिहाई हो सकती है। जेल में बंद रहते हुए भोलेंद्र ने अपनी गलती मान ली थी और मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया था। भोलेंद्र पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई हैं।
28 अगस्त की रात भोलेंद्र ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी थी। उन्होंने इस पोस्ट में मुख्यमंत्री और उनके ओएसडी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। यह विवाद स्व. केदार सिंह की प्रतिमा को जमीन से हटाने की चर्चा के बीच उभरा था। पोस्ट वायरल होते ही 36 घंटे के भीतर उनके खिलाफ सात केस दर्ज कराए गए। ये केस साइबर थाना, रामगढ़ताल, चिलुआताल और पिपराइच थानों में दर्ज हुए थे। इसके अलावा आबकारी विभाग की कार्रवाई में उनके ईंट-भट्ठे से कच्ची शराब मिलने पर आबकारी एक्ट में भी केस लिखा गया था। पुलिस ने मामले में भोलेंद्र को जेल भिजवा दिया था। उनके छोटे भाई रामशंकर सिंह ने पुष्टि की है कि कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होते ही भोलेंद्र की रिहाई हो जाएगी।
विज्ञापन


सपा के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से कर दिया था इन्कार
जेल में भोलेंद्र से सपा का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने आने वाला था। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में गठित इस दल में सांसद रामभुआल निषाद और रामप्रसाद चौधरी भी शामिल थे। लेकिन भोलेंद्र ने जेल प्रशासन को पत्र भेजकर साफ कहा कि वे किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed