{"_id":"5feef70e8ebc3e3eb36777c3","slug":"bhojpuri-night-will-be-organized-on-13-january-at-gorakhpur-festival","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव में सुरों का जलवा बिखेरेंगी मैथिली ठाकुर, कवि सम्मेलन का भी सजेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव में सुरों का जलवा बिखेरेंगी मैथिली ठाकुर, कवि सम्मेलन का भी सजेगा मंच
Fri, 01 Jan 2021 03:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jan 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव समिति ने उन कलाकारों के नाम तय कर दिए हैं, जो गोरखपुर महोत्सव में शिरकत कर रहे हैं। बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर भी महोत्सव के दूसरे दिन शाम छह बजे, अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगी। 13 जनवरी को भोजपुरी नाइट के बाद कवि सम्मेलन का मंच सजेगा। इसमें देश के चार नामवर कवियों की रचनाएं श्रोताओं को सुनने को मिलेंगी।
कवि सम्मेलन में जिन कवियों को आमंत्रित किया गया है, उनमें पद्मश्री सुनील योगी, दिनेश बावरा, विष्णु सक्सेना और पद्मिनी सक्सेना शामिल हैं। एक और कवि सम्मेलन महोत्सव के अंतिम दिन 16 जनवरी को भी आयोजित किया जाएगा। इसमें स्थानीय कवि प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में दर्शकों को पारंपरिक नृत्य भी देखने को मिलेंगे। फरुआही नृत्य मशहूर कलाकार विंध्याचल आजाद और उनके साथी प्रस्तुत करेंगे।
इसके अलावा हरियाणा के घूमर और पनिहारी नृत्य और मध्य प्रदेश का बधाई और नीरता नृत्य का आनंद भी दर्शकों को मिलेगा। शारदा संगीतालय की ओर से विवाह संस्कार गीतों की प्रस्तुति भी महोत्सव का आकर्षण होगी। इसके अलावा चौरीचौरा कांड पर आधारित नाटक की प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। साथ ही भिखारी ठाकुर की कृति विदेशिया पर आधारित नाटक की प्रस्तुति भी महोत्सव के दौरान की जाएगी। दोनों ही नाटकों का मंचन मुक्ताकाशी मंच पर किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्थानीय कलाकारों के नाम भी तय कर लिए गए हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हीं कलाकारों को अवसर दिया गया है, जिन्होंने पिछले गोरखपुर महोत्सव में प्रस्तुति नहीं दी थी।

चंपा देवी पार्क में होंगे कार्यक्रम
गोरखपुर महोत्सव के उद्घाटन और समापन कार्यक्रम के अलावा सभी रंगारंग आयोजन रामगढ़ ताल के सामने चंपा देवी पार्क में होंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्री नीलकंठ शास्त्री होंगे। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। पहले यह सभी आयोजन अत्याधुनिक प्रेक्षागृह में निर्धारित थे।
सांसद रवि किशन करेंगे कविता पाठ
महोत्सव में पहले दिन सांसद रवि किशन की प्रस्तुति का भी समय निर्धारित किया गया है। शाम पांच बजे आधे घंटे की प्रस्तुति में सांसद पहले कविता पाठ करेंगे और सरकार की योजनाओं पर आधारित एक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।