फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bharat Gaurav train will run from Gorakhpur to provide darshan of temples of South India.

Gorakhpur News: दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराने के लिए गोरखपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन

Tue, 11 Nov 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav train will run from Gorakhpur to provide darshan of temples of South India.
गोरखपुर। दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराने के लिए इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन तीन जनवरी को चलेगी और 14 जनवरी को वापस आएगी। ट्रेन में यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के अनुसार, श्रद्धालु यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने को मिलेगा। ट्रेन में कुल 767 बर्थ हैं जिसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में कुल 49 सीटें, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में कुल 70 सीटें एवं शयनयान श्रेणी में कुल 648 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि टूर पेकेज के तहत इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में ठहरने पर 24,790 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 23400 रुपये है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी क्लास) में ठहरने पर पैकेज का मूल्य 42530 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के लिए 40,900 रुपये, कंफर्ट श्रेणी (2 एसी क्लास) में ठहरने पर 56,710 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) के लिए 54,750 रुपये है। इस पैकेज में नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी व नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईएमआई की सुविधा उपलब्ध
इस यात्रा सेवा में एलटीसी एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है।

-

यहां करें बुकिंग
यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से आनलाइन कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर-9236391908, 8287930908, 9236391914, 8287930937, 9236391925, 8595924294 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed