{"_id":"66c6d2e144d399f951075874","slug":"bharat-bandh-did-not-have-much-effect-in-gorakhpur-division-sikriganj-police-station-was-surrounded-2024-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष का 'भारत बंद', कहीं कुछ देर सफल, शहर में लगभग विफल; थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष का 'भारत बंद', कहीं कुछ देर सफल, शहर में लगभग विफल; थाना घेरा
Thu, 22 Aug 2024 11:25 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:25 AM IST
सार
गोरखपुर में एससी-एसटी संगठनों की ओर से बुधवार को भारत बंद के दौरान बाजारों में दुकानें खुली रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सिकरीगंज कस्बे में जबरन दुकान बंद कराने के दौरान हंगामा किया। भीम आर्मी व अन्य संगठनों के लोगों ने दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सिकरीगंज थाने को घेर लिया। राहगीरों से बदसलूकी की।
विज्ञापन
गोरखपुर में भारत बंद के प्रदर्शन के दौरान हंगामा नारेबाजी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्ती-गोरखपुर मंडल के सातों जिलों में भारत का बंद का मिलाजुला असर रहा। जब तक संगठनों ने प्रदर्शन किया, तब तक बाजार में दुकानें बंद रहीं। प्रदर्शन खत्म होने के बाद दुकानें खुल गईं। विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर जाम लग गया जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान गोलघर बाजार में नहीं दिखा असर
- फोटो : अमर उजाला
कुछ जगहों पर जबरन दुकानें बंद कराई गईं। कुछ जगहों पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा।
गोरखपुर में एससी-एसटी संगठनों की ओर से बुधवार को भारत बंद के दौरान बाजारों में दुकानें खुली रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सिकरीगंज कस्बे में जबरन दुकान बंद कराने के दौरान हंगामा किया। भीम आर्मी व अन्य संगठनों के लोगों ने दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की।
गोरखपुर में एससी-एसटी संगठनों की ओर से बुधवार को भारत बंद के दौरान बाजारों में दुकानें खुली रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सिकरीगंज कस्बे में जबरन दुकान बंद कराने के दौरान हंगामा किया। भीम आर्मी व अन्य संगठनों के लोगों ने दुकानों को जबरन बंद कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को नियंत्रित करते एसपी सिटी केके बिश्नोई व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सिकरीगंज थाने को घेर लिया। राहगीरों से बदसलूकी की। पुलिस ने बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। भीड़ के उग्र तेवर देख पुलिस ने हिरासत में लिए चारों युवकों को छोड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लौट गए।
भारत बंद के दौरान जुलूस निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में दलित संगठनों और बसपा ने मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा, जाम में फंसे लोग परेशान रहे। पुलिस ने रुद्रपुर मोड़ और सिविल लाइन रोड की दुकानें बंद कराते समय प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग कर तितर-बितर किया।
भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में सपा, बसपा, भीम आर्मी समेत अन्य संगठनों ने शहर में जुलूस निकाला।
भारत बंद के दौरान बस्ती में प्रदर्शन करते
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, धनघटा में आरक्षण समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। जिन दुकानदारों ने दुकान बंद करने से मना किया वहां तोड़फोड़ करते हुए लूटपाट भी की। घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी जांच-पड़ताल करके उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
सिद्धार्थनगर के सोहरतगढ़ में भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर में सपा, बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। तहसील नौगढ़ के पास स्थित आंबेडकर पार्क से बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
महराजगंज में भारत बंद के दौरान प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज में बसपा, सपा, आम आदमी व आजाद समाज पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक शिव मंगल गौतम समेत अन्य पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारत बंद के दौरान उग्र लोगों ने सिकरीगंज थाने का घेराव कर दिया
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती में सुबह नौ बजे के बाद आंदोलनकारी बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए शहर की मुख्य सड़कों पर 12 बजे तक घूमते रहे। तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों के उत्साह में कमी नहीं आई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन