फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bharat, a lion brought from Etawah Lion Safari to Gorakhpur Zoo, died after being ill for several days.

गोरखपुर चिड़ियाघर: बब्बर शेर 'भरत' ने ली अंतिम सांस, केक काटकर Zoo में मना था 5वां जन्मदिन- जानिए कैसे हुई मौत

Sun, 05 Oct 2025 05:19 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 05:19 PM IST
सार

गोरखपुर में शेर भरत को इटावा लॉयन सफारी से लाया गया था और यह गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में रहता था, जहां जून 2024 में उसका जन्मदिन भी मनाया गया था। भरत के साथ एक शेरनी गौरी को भी इटावा लॉयन सफारी से गोरखपुर के प्राणी उद्यान में लाया गया था।

विज्ञापन
Bharat, a lion brought from Etawah Lion Safari to Gorakhpur Zoo, died after being ill for several days.
बब्बर शेर भरत( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर चिड़ियाघर में इटावा लायन सफारी से लाए गए बब्बर शेर भरत की मौत हो गई। वो लंबे समय से बीमार चल रहा था। पिछले दिनों बब्बर सेर मरियन की मौत के बाद बाड़ा खाली होने पर भरत को एक साल पहले गोरखपुर चिडि़याघर लाया गया था।

विज्ञापन


रविवार दोपहर में अचानक से तबीयत बिगड़ गई और शाम होते-होते उसकी मौत हो गई। चिडि़याघर के पोस्टमार्टम हाउस में ही उसकी पीएम किया जाएगा।  गोरखपुर में शेर भरत को इटावा लॉयन सफारी से लाया गया था और यह गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में रहता था, जहां जून 2024 में उसका जन्मदिन भी मनाया गया था।
विज्ञापन


भरत के साथ एक शेरनी गौरी को भी इटावा लॉयन सफारी से गोरखपुर के प्राणी उद्यान में लाया गया था। 26 जून 2024 को शेर भरत का 5वां जन्मदिन मनाया गया, जिसके लिए मीट का केक भी काटा गया था। दरअसल, मरियम की मौत के बाद गोरखपुर चिड़ियाघर के बाड़े में सिर्फ एक बब्बर शेर पटौदी ही दर्शकों के लिए बाड़े में बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी संख्या बढ़ाने के लिए चिड़ियाघर की टीम कई बार प्रयास की लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। लेकिन प्रदेश सरकार की पहल पर दो बब्बर शेराें को लाने में सफलता मिली थी। इसी के बाद चिड़ियाघर की टीम इटावा लायन सफारी से बब्बर शेर भरत और गौरी को लेकर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed