फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bengali treat corona positive patient in Gorakhpur

झोलाछाप करता रहा कोरोना मरीज का इलाज, रिपोर्ट आते क्लीनिक सीज, मचा हड़कंप

Tue, 19 May 2020 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 May 2020 12:51 PM IST
सार

  • सतुआभार में बंगाली क्लीनिक पर कोरोना मरीज लेने गया था दवा
  • जानकारी मिलने पर बंगाली का क्लीनिक किया गया सीज
  • घर में ही चलाता है क्लीनिक, परिवार को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
Bengali treat corona positive patient in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी के धुवहा गांव का कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग सतुआभार के एक बंगाली क्लीनिक पर अपना इलाज करता रहा। बुजुर्ग उसके क्लीनिक पर सर्दी-जुकाम और बुखार की दवा लेने गया था। मामले की जानकारी मिलते ही सतुआभार गांव में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में बंगाली के क्लीनिक को सीज करते हुए उसके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक धुवहा गांव का बुजुर्ग 13 मई को मुंबई से ट्रेन से बस्ती आया था। वहां से आने के बाद उसकी थर्मल स्कैनिंग जांच हुई तो उसके शरीर का तापमान ठीक मिला। इस पर उसे होम क्वारंटीन की सलाह दी गई। इसके बाद वह सीधे अपने गांव पहुंच गया। गांव पहुंचने पर दो दिनों तक वह ठीक रहा।
विज्ञापन


15 मई को उसकी तबीयत थोड़ी खराब हुई तो वह सतुआभार में एक बंगाली क्लीनिक पर सर्दी-जुकाम और बुखार की दवा लेने चला गया। इस बीच तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो बताया जाता है कि वह दूसरी बार भी उसी बंगाली क्लीनिक पर गया। जहां से उसने दोबारा दवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूछताछ के बाद किया गया बंगाली क्लीनिक सील

इसके बाद अचानक 17 मई को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज पत्नी के साथ भेजा गया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

कोरोना पॉजिटिव मरीज से पूछताछ में पता चला कि वह बंगाली क्लीनिक पर इलाज के लिए गया था। इसके बाद आनन-फानन में एसडीएम खजनी की अगुवाई में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम सतुआभार गांव में पहुंची।

जहां बंगाली क्लीनिक को सील करते हुए उसके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई। खजनी एसडीएम बिपिन कुमार ने बताया कि बंगाली क्लीनिक को सील करते हुए उसके पूरे परिवार को होम क्वारंटीन करा दिया गया है।

करते रहे जांच नहीं पड़ी बंगाली क्लीनिकों पर निगाह
स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमें इमरजेंसी में इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की जांच पूरे जिले में कर रहे हैं। लेकिन टीम की निगाह बंगाली क्लीनिकों पर नहीं पड़ी। यही वजह है कि बंगाली क्लीनिक विभाग की शह पर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

बंगाली के यहां इलाज कराने वालों की तलाश की जा रही
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से सतुआभार गांव के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। बंगाली क्लीनिक पर आसपास के करीब 10 से अधिक गांव के लोग इलाज कराने आते थे। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव मरीज जिस दिन गया था। वहां पर उस दिन कितने मरीज थे। किस-किस गांव से आए थे। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed