फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   benefit of WiFi will be available within 300 meters of railway bus stand gorakhpur

खुशखबर: रेलवे बस स्टैंड के 300 मीटर दायरे में मिलेगा वाईफाई का लाभ, इन कंपनियों ने दिया प्रस्ताव

Tue, 10 Aug 2021 02:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 10 Aug 2021 02:45 PM IST
सार

पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम उपलब्ध करा रहा है यह सुविधा, बीएसएनएल के अलावा रेलटेल और जियो ने भी दिया प्रस्ताव।

विज्ञापन
benefit of WiFi will be available within 300 meters of railway bus stand gorakhpur
वाईफाई। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

जल्द ही रेलवे बस स्टेशन के 300 मीटर के दायरे में वाईफाई की सुविधा मिलने लगेगी। नगर निगम की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रेलवे बस स्टेशन के पास वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए बीएसएनल के अलावा रेलटेल और जियो ने प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन


शासन की योजना के अनुसार राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल शहरों में विभिन्न स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा दी जानी है। इसी क्रम में शासन की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत गोरखपुर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआत में नगर निगम की ओर से इसके लिए बीएसएनल से वार्ता हुई।
विज्ञापन


बीएसएनल ने 7.33 लाख रुपये सालाना का प्रस्ताव नगर निगम को दिया। इसके बाद नगर निगम ने अन्य सेलुलर कंपनियों से भी प्रस्ताव मांगा है। इसके बाद रेल-टेल और जियो ने भी वाई-फाई लगाने का प्रस्ताव नगर निगम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रावधान के तहत इस सुविधा को उपलब्ध कराने वाली सेलुलर कंपनी रेलवे बस स्टेशन के 300 मीटर के रेंज में वाई-फाई सुविधा देगी। इसके लिए जहां बीएसएनएल ने सालाना 7.33 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है, वहीं रेलटेल ने 18 प्रतिशत के साथ तीन लाख रुपये का और रेलटेल ने 5.4 लाख रुपये का प्रस्ताव दिया है।


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि बीएसएनल के अलावा रेलटेल और जियो ने प्रस्ताव दिया है। जल्द ही रेलवे बस स्टेशन के पास वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने वाली सेलुलर कंपनी फाइनल कर ली जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर को जिम्मेदारी मिली है। कंपनी के परफार्मेंस संबंधी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed