फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Beginner's course organized in Rovers and Rangers Department of DDU

Gorakhpur News: सभी कॉलेजों में हों प्रशिक्षित रोवर-रेंजर लीडर

Wed, 18 Mar 2026 06:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Beginner's course organized in Rovers and Rangers Department of DDU
गोरखपुर। स्काउट-गाइड के प्रादेशिक मुख्यालय की ओर से मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रोवर्स एंड रेंजर्स विभाग में बिगनर कोर्स का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सभी कॉलेजों में कम से कम एक रोवर लीडर व एक रेंजर लीडर को प्रशिक्षित होना होगा ताकि विद्यार्थियों को रोवर्स-रेंजर्स का लाभ मिल सके। कुलपति ने जंबूरी कैंप पूरा कर लौटे रोवर्स व रेंजर्स को प्रमाणपत्र प्रदान किया व मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


रोवर्स-रेंजर्स संयोजक प्रो. शरद मिश्र ने कहा कि इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी स्वस्थ, सुखी और उपयोगी नागरिक बन सकेंगे। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, स्काउट के जिला प्रशिक्षण आयुक्त अजय सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार, गाइड के जिला संगठन की पूर्व आयुक्त इशरत सिद्दीकी, रोवर स्काउट लीडर डॉ. सुधीर श्रीवास्तव व रोवर के जिला संगठन आयुक्त सूरज चंद गौतम व कुशीनगर के जिला प्रशिक्षण आयुक्त इजहारूल खान ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed