फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Before changing Gorakhpur giving a tough test to city residents

बदल रहा है गोरखपुर: बदलने से पहले शहरवासियों की कड़ी परीक्षा ले रही गोरक्षनगरी, शुरू हैं विकास के कई प्रोजेक्ट

Mon, 09 Oct 2023 03:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

गोरखपुर शहर में मेडिकल कॉलेज रोड के खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के निर्माण के कारण पादरी बाजार से खजांची होते हुए बरगदवां जाना मुश्किल हो गया है। फ्लाईओवर के किनारे सर्विस लेन नहीं बनी है।

विज्ञापन
Before changing Gorakhpur giving a tough test to city residents
फल मंडी के पास सड़क किनारे पानी व कीचड़ जिसके कारण चलना मुश्किल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों के पूरा होने के बाद शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। हर जगह चौड़ी सड़कें होंगी, फ्लाईओवर होंगे। जाम से मुक्ति मिल जाएगी, गाड़ियां सरपट दौड़ेंगी। लेकिन, कम से कम एक साल तक अभी लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी।

विज्ञापन


जाम, धुआं और धूल-धक्कड़ बर्दाश्त करनी पड़ेगी। शहर में एक साथ कई विकास कार्य शुरू होने से लोगों इसी संकट से घिरे हुए हैं। मुख्य सड़कों पर चलना दूभर हुआ है तो लोगों ने गलियों की ओर जाना शुरू कर दिया है। इससे कॉलोनी वालों को भी दिक्कतें होने लगी हैं। अभी त्योहार आने वाले हैं, सड़कों के किनारे प्रतिमाओं के पंडाल लगेंगे और दुकानें सज जाएंगी। ऐसे में मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पहले एक काम पूरा कराया जाना चाहिए था, तब दूसरा शुरू कराते। इससे न हमें दिक्कत होती और न ही उन्हें। शहर के भीतर दो सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें पैडलेगंज से लेकर नौसड़ तक सिक्सलेन बन रही है। जबकि पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्सलेन रोड पर ही फ्लाईओवर का काम चल रहा है। फ्लाईओवर बनाए जाने के पूर्व सर्विस लेन काम नहीं हुआ है। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। एक ओर जहां आसपास मोहल्ले के लोगों के वाहन हाईवे पर नहीं आ पा रहे, वहीं सड़क किनारे की मिट्टी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

 

बारिश होने पर राह चलना हुआ दुश्वार, दुर्घटना की आशंका

टीपीनगर से लेकर देवरिया बाईपास तिराहा के आगे तक फ्लाईओवर बनाने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस वजह से सड़क पर एक लेन से दूसरी ओर नहीं जा सकते हैं। जहां पर सड़क खुली है। वहां पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है। बारिश होने पर मिट्टी के ढेर की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वाहन लेकर लोगों को गलत साइड से चलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बाइक सवारों को हो रही है।

रविवार की दोपहर 01:11 बजे फलमंडी के सामने से बेतियाहाता जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था। इस रोड पर टीपीनगर जाने वाली लेन पर पेट्रोल पंप है। बारिश होने से फलमंडी की दुकानों के सामने कीचड़ फैला हुआ था। दोनों ओर से लोग कीचड़ और मिट्टी से जूझते हुए बाहर निकल रहे थे। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। दुकानदारों ने कहा कि रोजाना ऐसे ही हालत हैं। यही हालत दूसरी लेन पर थी। दक्षिणी बेतियाहाता, रुस्तमपुर चौराहा, दाउदपुर की ओर लोग जूझते नजर आए।

 

खजांची में वैकल्पिक रास्ता हुआ खराब, लोगों को परेशानी

Before changing Gorakhpur giving a tough test to city residents
पैडलेगंज से नौसड़ सिक्सलेन। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर में मेडिकल कॉलेज रोड के खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इस फ्लाईओवर के निर्माण के कारण पादरी बाजार से खजांची होते हुए बरगदवां जाना मुश्किल हो गया है। फ्लाईओवर के किनारे सर्विस लेन नहीं बनी है। इसलिए, पादरी से मेडिकल कॉलेज रोड पर जाने वाले लोग वैकल्पिक रोड गांधीपुरम मोहल्ले से होकर राप्ती नगर चौराहे पर पहुंचते हैं। बरसात में इस रोड की हालत खराब हो गई है।

दोपहर 02.49 बजे इधर से गुजरने वाले वाहन हिचकाले खाते हुए निकल रहे थे। उधर से जा रहे जंगल सालिकराम निवासी कन्हैया ने कहा कि पहले सड़क ठीक थी। लेकिन, अब यह खराब हो गई है। इसलिए कुछ लोग निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से रिस्क उठाकर आ जा रहे हैं। इस रोड पर पादरी बाजार चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने को शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका काम भी शुरू कराए जाने की संभावना है।

 

शहर में यहां पर चल रहे निर्माण कार्य

  • पैडलेगंज से टीपी नगर तक सिक्स लेन रोड निर्माण कार्य
  • टीपीनगर से देवरिया बाईपास तिराहा तक सिक्सलेन फ्लाईओवर पैडलेगंज से फिराक गोरखपुर चौराहे तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य
  • खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य
  • जेल बाईपास बरगदवां रोड पर नकहां रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण बालापार रोड के महुआतार रेलवे गेट पर ओवरब्रिज निर्माण
  • गोरखपुर जंक्शन ओर डोमिनगढ़ के बीच गोरखनाथ के समानांतर रेल ओवरब्रिज



 

Before changing Gorakhpur giving a tough test to city residents
खचांजी चौराहे के पास बन रहा फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला।

परिचितों के घर खड़ी कर रहे अपनी कार
निर्माण कार्य की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। पैडलेगंज से नौसड़ तक सिक्सलेन बनाए जाने से बेतियाहाता दक्षिणी, रुस्तमपुर, दाउदपुर मोहल्ले के लोग अपनी कारों को परिचितों के घरों पर खड़ी कर रहे हैं, क्योंकि अधिकांश लोगों के पास अपने घर जाने का कोई रास्ता नहीं है।

 

बोले लोग
राहगीर प्रखर पांडेय ने कहा कि एक साथ कई जगह पर काम होने से समस्या हो रही है। मैं फलमंडी में सामान लेने गया था। आधे घंटे के बाद यहां तक पहुंच पाया हूं। कीचड़ देखकर उल्टी लेन पर बाइक चलाने की हिम्मत नहीं हो रही है।

राहगीर जितेंद्र कुमार वैद्य ने कहा कि कहीं पर सड़क तो कहीं पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। अभी तो गनीमत है। आगे त्योहार आने वाले हैं। इससे लोगों की भीड़ शहर में बढ़ जाएगी। तब ज्यादा परेशानी होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed