फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bees sting more than 50 in DDU, one student unconscious

Gorakhpur News: डीडीयू में मधुमक्खियों ने 50 से अधिक को मारा डंक, एक छात्र बेहोश

Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Bees sting more than 50 in DDU, one student unconscious
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दोपहर में मधुमक्खियों की दहशत से भगदड़ मच गई। मेन गेट के सामने पंत पार्क में पीपल के पेड़ से का छत्ता गिरने के बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर धावा बोल दिया। मधुमक्खियों ने 50 से अधिक छात्र-छात्राओं, राहगीरों और गार्डों को डंक मारा। इसके डंक से लाइब्रेरी के पास एक छात्र बेहोश भी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे बाद इनकी दहशत खत्म हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब मेन गेट के सामने पार्क में पीपल के नीचे काफी लोग बैठे थे। उस पर मधुमक्खियों ने बड़ा छत्ता लगाया हुआ था। छात्र-छात्राओं का कहना है कि लगभग 2:30 बजे छत्ता गिर गया और इसके बाद वहां पर मधुमक्खियों के मंडराने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। विद्यार्थी इधर-उधर दौड़ने-भागने लगे। छत्ता अपने आप गिरा या किसी ने पत्थर चलाया था, इसके बारे में पता नहीं चल सका है। सेंट्रल लाइब्रेरी के पास एक छात्र पर कई मधुमक्खियों ने एक साथ डंक मारे। आस-पास मौजूद छात्र उसे लाइब्रेरी में ले गए, लेकिन कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। तत्काल विश्वविद्यालय की एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक छात्र उसे बाइक से लेकर अस्पताल चले गए थे।
विज्ञापन


रहगीरों को भी मारा डंक
छत्ता गिरने के बाद मधुमक्खियां सड़क, मेन गेट, साइकिल स्टैंड, नियंता कार्यालय, प्रशासनिक भवन, पंत पार्क, पार्क के सामने लगे ठेलों और दुकानों की तरफ फैल गईं। उन्होंने वहां से गुजर रहे लोगों और खड़े छात्रों और राहगीरों को भी अपना शिकार बनाया और उन्हें डंक मारना शुरू कर दिया। एक दुकानदार को चार जगह पर काटा। कुल 50 से अधिक छात्र और अन्य इसके शिकार बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed