फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   B.Ed. exam: Hiccups on the very first day; students spent an hour and a half searching for their examination center.

बीएड परीक्षा : पहले ही दिन चूक, डेढ़ घंटे परीक्षा केंद्र खोजते रहे परीक्षार्थी

Sat, 20 Dec 2025 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
B.Ed. exam: Hiccups on the very first day; students spent an hour and a half searching for their examination center.
गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करती कुलपति प्रो पूनम ट
तीन कॉलेजों के 300 छात्र-छात्राएं समस्या लेकर पहुंचे डीडीयू, दीक्षा भवन में कराई गई परीक्षा
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर केंद्र डीडीयू लिखा था, डीडीयू में नहीं था कोई रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शुक्रवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले ही दिन तीन सौ परीक्षार्थी डेढ़ घंटे तक अपना केंद्र खोजते रहे। समस्या को देखते हुए अंतिम समय में उनकी परीक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन केंद्र पर आयोजित कराई गई।
डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों में बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षाओं की समय सारिणी 15 दिसंबर को जारी की गई थी। समय सारिणी पर कई केंद्रों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद 17 को संशोधित समय सारिणी जारी की गई। संशोधित सारिणी में परीक्षा दोपहर एक से चार बजे तक निर्धारित थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीन महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र डीडीयू सिविल लाइंस लिखा था। इस आधार पर वहां के विद्यार्थी दोपहर लगभग 12 बजे विश्वविद्यालय पहुंच गए। दीक्षा भवन में पहुंचने पर वहां छात्रों या उनके कॉलेजों से संबंधित कोई रिकॉर्ड ही नहीं था। इससे छात्र परेशान हो गए। उन्होंने अपने कॉलेजों को सूचना दी। काफी दौड़-भाग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी परीक्षाएं दीक्षा भवन में कराए जाने का निर्णय लिया। दीक्षा भवन में 10 कॉलेजों का केंद्र बनाया गया था। बाद में दूसरे कमरे खुलवाकर 300 अतिरिक्त छात्रों की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
45 मिनट की देरी से शुरू हुई परीक्षा
संबंधित छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उनकी परीक्षाएं निर्धारित एक की बजाय लगभग पौने दो बजे शुरू हुई। बाद में उन्हें अतिरिक्त समय भी नहीं दिया गया।

--
अगली परीक्षा कहां होगी, अभी तय नहीं
संबंधित छात्रों के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा कहां होगी, यह तय नहीं है। एक छात्रा ने बताया कि उसने पहले जो प्रवेश पत्र डाउनलोड किया था, उसमें केंद्र डीडीयू लिखा है। दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज लिखा है। सूत्रों के मुताबिक, सेंट एंड्रयूज कॉलेज प्रशासन के पास भी केंद्र बनाए जाने से संबंधित कोई कागजात डीडीयू प्रशासन की ओर से नहीं भेजे गए हैं।
---

वर्जनविभिन्न कारणों से समय सारिणी संशोधित की गई थी। संबंधित छात्रों की परीक्षा डीडीयू केंद्र पर ही होनी थी। आगे केंद्र बदलता है तो इसकी सूचना जारी की जाएगी।

- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू

---
नकल सामग्री के साथ 10 परीक्षार्थी पकड़े गए
गोरखपुर। डीडीयू और कॉलेजों में शुक्रवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले ही दिन अलग-अलग केंद्रों पर कुल 10 छात्र-छात्राएं अनुचित साधन प्रयोग (यूएफएम) में पकड़े गए। इनमें डीडीयू केंद्र पर एक और महंत अवेद्यनाथ राजकीय कॉलेज में तीन परीक्षार्थी शामिल थे। उनके खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई। पहली पाली में पांच, दूसरी में तीन और तीसरी पाली में दो परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, शुक्रवार को कुल 1,10,214 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 70,778 छात्र-छात्राओं की परीक्षा ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से आयोजित की गई। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विधि संकाय में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया। कुलपति ने सुविधाओं की भी समीक्षा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed