फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Become a great donor by donating blood, donate blood on July 26 on the occasion of Kargil Vijay Diwas

रक्तदान कर बनें महादानी: कारगिल विजय दिवस के मौके पर 26 जुलाई को करें रक्तदान, ताकि बचा सकें किसी की जान

Sun, 25 Jul 2021 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Jul 2021 11:01 AM IST
सार

सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 18 से 65 साल के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।

विज्ञापन
Become a great donor by donating blood, donate blood on July 26 on the occasion of Kargil Vijay Diwas
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कारगिल विजय दिवस के मौके पर 26 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 18 से 65 साल के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा और उनकी फोटो प्रकाशित की जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि रक्तदान करने वालों के ब्लड ग्रुप के साथ ही खून की अन्य जांच भी मुफ्त की जाएगी। बताया कि कोविड महामारी के बीच रक्त देकर चार लोगों को स्वस्थ करने में योगदान दे सकते हैं। ऐसे में सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी जानें
एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून निकाला जाता है। रक्तदान के बाद खून की कमी 24 घंटे में पूरी हो जाती है। एक यूनिट खून से एक यूनिट प्लाज्मा, एक यूनिट प्लेटलेट्स, एक यूनिट आरबीसी और एक यूनिट क्रायो मिलता है। इन चारों से अलग-अलग चार मरीजों को स्वस्थ करने में मदद मिलती है। तीन महीने के अंतराल पर ही दोबारा करना चाहिए। रक्तदाता की उम्र 18 से 65 साल के बीच होनी चाहिए और शरीर का न्यूनतम वजन 45 किलोग्राम होना चाहिए।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
खाली पेट रक्तदान न करें। पर्याप्त पेय पदार्थ या अल्पाहार जरूर लें। रक्तदान के आधे घंटे पहले तंबाकू या सिगरेट का सेवन न करें।

नियमित रक्तदान के फायदे
शरीर में खून बनने की प्रक्रिया तेज होती है। पूर्व की जांच से शरीर की स्थिति का पता चलता है। हार्टअटैक, ब्लड प्रेशर और कैंसर होने की आशंका कम होती है। रक्तदान के बाद होने वाले खून की जांच में एचआईवी, एचवीएसएजी, एचसीबी, वीडीआरएल और मलेरिया का भी पता चलता है। इसकी रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही रक्त सुरक्षित रखा जाता है। पॉजिटिव मिलने पर रक्तदान करने वालों को बीमारी के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे नहीं करना है रक्तदान
गर्भवती महिलाएं, एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों, एनीमिया, कैंसर और टीबी से ग्रस्त लोगों को रक्तदान नहीं करना है। किडनी रोग और हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव, लीवर के मरीजों को डायबिटीज, अस्थमा और पीलिया से पीड़ित को एक महीने में या किसी भी प्रकार का टीकाकरण कराया हो व लगातार कई दिनों से एंटीबायोटिक और एस्प्रीन दवा का प्रयोग कर रहे हों तो ऐसे किसी भी व्यक्ति रक्तदान नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed