{"_id":"5eb596008ebc3e904d5888ab","slug":"beauty-parlor-manager-killed-by-brick-accusation-of-constable-son-and-family-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर संचालिका की ईट से कूच कर हत्या, सिपाही के बेटे और परिवार पर आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर संचालिका की ईट से कूच कर हत्या, सिपाही के बेटे और परिवार पर आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी
Fri, 08 May 2020 10:55 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 08 May 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चौरीचौरा इलाके के टेलहनापार गांव में ब्यूटी पार्लर संचालिका आशा देवी (38) की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी गई। आरोप सिपाही पुत्र और उसके घरवालों पर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नीरज कनौजिया की पत्नी आशा डुमरी चौराहे पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बेटी से आए दिन सिपाही पुत्र बदसलूकी करता था। शुक्रवार की शाम इसे लेकर विवाद हुआ था और पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच आशा देवी घर पहुंची और सिपाही पुत्र ने अपने घरवालों को यह बता दिया था कि आशा उसे फंसाना चाहती है। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट होने लगा।
विज्ञापन
मारपीट में आशा के सिर पर ईंट से गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल फिर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना पाते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसओ चौरी चौरा हरिओम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है छेड़खानी की बात भी सामने आई है हर पहलू पर जांच किया जा रहा है। इन लोगों के बीच जमीन का भी विवाद सामने आया है।